Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

गुजरात: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वरिष्ठ नागरिकों से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Gujarat: फर्जी Policeकर्मी बनकर वरिष्ठ नागरिकों से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ahmedabad, 21 नवंबर . Ahmedabad क्राइम ब्रांच, Gujarat Police ने अधिकारी बनकर वरिष्ठ नागरिकों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसे शाहरकोटदा इलाके में हुई 9,000 रुपए की लूट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में Saturday को अधिकारियों ने जानकारी दी.

Police ने बताया कि 32 वर्षीय आरोपी ने शहर भर में चोरी और जबरन वसूली के कई अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. आरोपी की पहचान मोहम्मद शाहरुख अंसारी के रूप में हुई है, जो रखियाल इलाके में माछी बाजार के पास प्रभावती नी चाली का निवासी है. उसका साथी सरफराज उर्फ ​​बड़ी मलाई मिर्जा, जो रखियाल के जेठालाल कुम्भार नी चाली का निवासी है, फरार है.

यह मामला 7 नवंबर का है, जब 60 वर्षीय मनीष कुमार जानी और उनके दोस्त महेंद्रभाई पोमाला शाहरकोटदा इलाके में महावीर एंड संस नामक दुकान के बाहर बने चबूतरे पर रात करीब 12:30 बजे बैठे थे. शाहरुख और सरफराज नाम के दो व्यक्ति एक ऑटो रिक्शा में आए और खुद को Policeकर्मी बताकर धोखाधड़ी की.

आरोप है कि उन्होंने दोनों वरिष्ठ नागरिकों को धमकाया और उनकी जेब से 9,000 रुपए जबरन छीनकर फरार हो गए.

शाहरकोटदा Police स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद अपराध शाखा ने आरोपियों की तलाश शुरू की. 19 नवंबर को, एक सूचना के आधार पर, एक टीम ने बापुनगर डाकघर के पास शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया.

Police ने कैश, एक मोबाइल फोन और एक ऑटो रिक्शा जब्त किया, जिनका अपराध में इस्तेमाल किया गया था. आरोपी और जब्त की गई वस्तुएं आगे की जांच के लिए शाहरकोटदा Police को सौंपी जा रही हैं.

पूछताछ के दौरान शाहरुख ने Ahmedabad के विभिन्न हिस्सों में हुई पांच अन्य घटनाओं में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया, जिन्हें उसने 21 अक्टूबर को जेल से रिहा होने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था.

Police ने बताया कि उसने कुछ अपराधों के संबंध में सरफराज और सिकंदर (रखियाल के राजीव गरीब नगर निवासी) का नाम लिया है. इनमें ओधव ​​में छोटालाल नी चाली के पास एक दुकान के बाहर से पुराने बर्तनों से भरा थैला चुराना और बर्तनों को बेचकर उससे मिली रकम को दोनों आरोपियों के बीच बांटना शामिल है.

उसने एक घटना का भी वर्णन किया जिसमें मणिनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक यात्री को उठाया गया और उसे गोमतीपुर के कालिदास मिल चौराहे पर ले जाकर धमकाकर लगभग 1,000 रुपए लूट लिए गए.

एक अन्य घटना में सिविल अस्पताल के बाहर से एक व्यक्ति को उठाया गया और उसे Rajasthan अस्पताल के पीछे एक गली में ले जाकर लगभग 6,000 रुपए लूट लिए गए. आरोपियों ने नरोदा पाटिया से आगे खड़ी एक ऑटो रिक्शा से स्पीकर और हॉर्न चुराने की बात भी स्वीकार की.

पांचवीं घटना में शाहरुख ने कहा कि उसने, सरफराज और रामोल निवासी रफीक उर्फ ​​रफीक लंगड़ो ने सोनी नी चाली के पास खड़े एक व्यक्ति से लगभग 2,000 रुपस लूट लिए.

क्राइम ब्रांच के मुताबिक शाहरुख के खिलाफ पहले से ही मणिनगर, ओधव और नरोदा Police स्टेशनों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसे कालूपुर Police स्टेशन में दर्ज एक यात्री के पैसे लूटने के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था.

–

एएसएच/वीसी

Share