Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

अवंतीपोरा पुलिस ने एनडीपीएस मामले की कड़ियों की जांच करते हुए दो और नशा तस्करों को पकड़ा

अवंतीपोरा Police ने एनडीपीएस मामले की कड़ियों की जांच करते हुए दो और नशा तस्करों को पकड़ा

अवंतीपोरा, 21 नवंबर . अवंतीपोरा Police स्टेशन में दर्ज के तहत लगभग 130 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद होने के मामले में अवंतीपोरा Police ने आगे की कार्रवाई की है. मामले की कड़ियों (बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज) का पता लगाने के लिएअवंतीपोरा Police स्टेशन के एसएचओ नईम रशीद ने जांच को आगे बढ़ाया.

जांच के दौरान, मामले की पिछली कड़ियों (बैकवर्ड लिंकेज) का पता चला. इसके आधार पर एसएचओ अवंतीपोरा के नेतृत्व में एक Police टीम को तैनात किया गया, जिसने नामबल क्रॉसिंग के पास बाहू लिंक रोड से दो और लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए लोगों की पहचान इशफाक अहमद भट और मोहम्मद यासीन शेख के रूप में हुई है.

इससे पहले, इसी मामले में शौकत अहमद वानी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. इन नई गिरफ्तारियों के साथ, इस मामले में पकड़े गए लोगों की कुल संख्या तीन हो गई है.

बाद में की गई तलाशी के दौरान, 536 ग्राम चरस पाउडर और 5,700 रुपए नकद बरामद किए गए. तलाशी और बरामदगी की इस प्रक्रिया के दौरान सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताओं और निर्धारित नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया.

इस मामले में आगे की जांच चल रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके.

अवंतीपोरा Police नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उनके नेटवर्क को तोड़ने के अपने संकल्प को दोहराती है. आम जनता से अपील है कि वे Police का सहयोग करें और नशीले पदार्थों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करें, ताकि एक नशा-मुक्त और अपराध-मुक्त समाज बनाने में मदद मिल सके.

–

एमएस/

Share