बंगाल: 40 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में कर्नाटक पुलिस ने शांतिपुर से एक आरोपी को हिरासत में लिया

कोलकाता, 21 नवंबर . पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर में कर्नाटक Police ने 40 लाख रुपये के साइबर धोखाधड़ी मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. आरोप है कि स्थानीय महिलाओं के नाम पर कर्ज दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाए गए और इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया गया. पश्चिम बंगाल Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने Saturday को यह जानकारी दी.
हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान गौतम हालदार के रूप में हुई है, जो शांतिपुर का निवासी है.
Police के अनुसार, शांतिपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 स्थित रामनगर पारा की करीब 15 महिलाओं को कर्नाटक Police की ओर से लगातार कानूनी नोटिस मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ. महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय तीन लोगों गौतम हालदार, अंसार शेख और बापी राजवंशी ने उन्हें कर्ज दिलाने का भरोसा देकर उनके पहचान संबंधी दस्तावेज लिए और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए. इसके बदले प्रत्येक महिला को 2,000 रुपये दिए गए.
महिलाओं का दावा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके बैंक खातों का इस्तेमाल कर्नाटक में साइबर धोखाधड़ी के जरिए ठगी गई करीब 40 लाख रुपये की रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा है.
महिलाओं के अनुसार, जब उन्हें पहली बार कर्नाटक Police के नोटिस मिले, तो उन्होंने गौतम हालदार से संपर्क किया. आरोप है कि हालदार ने मामले को निपटाने का भरोसा देकर प्रत्येक महिला से अतिरिक्त 1,000 रुपये भी वसूले. हालांकि, दूसरे राज्यों की Police से लगातार नोटिस मिलने के बाद महिलाएं चिंतित हो गईं.
कर्नाटक Police के सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच एक ऐसे पीड़ित की शिकायत से शुरू हुई, जिसके साथ साइबर ठगों ने करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी. रकम के लेन-देन की जांच के दौरान शांतिपुर की महिलाओं के बैंक खातों के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जाने का पता चला.
जांच के सिलसिले में कर्नाटक Police ने दो नोटिस भेजे थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर Police टीम Saturday को शांतिपुर पहुंची और संबंधित खाताधारकों से संपर्क किया. Police अधिकारियों से बातचीत के बाद महिलाओं ने शांतिपुर थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद गौतम हालदार को हिरासत में लिया गया.
Police ने बताया कि मामले में फरार अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है. साथ ही बैंक खातों के जरिए हुए लेन-देन और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है.
–
डीएससी


