अनंतनाग पुलिस ने मट्टन में ड्रग तस्कर की 4.17 करोड़ की संपत्ति जब्त की, कुपवाड़ा में 6 करोड़ की हेरोइन बरामद

अनंतनाग, 22 नवंबर . अनंतनाग और कुलगाम Police ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है. अनंतनाग Police ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर की लगभग 4.17 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त की है. यह तस्कर अनंतनाग के मट्टन (सीर हमदान) निवासी इश्फाक अहमद मीर है.
यह कार्रवाई मट्टन Police द्वारा की गई है. आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं. जब्त की गई संपत्ति में एक रिहायशी मकान, आठ दुकानें, पांच कमरे, एक फायर-सर्विस शेड, एक शौचालय और दो वॉशरूम शामिल हैं. इनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4.17 करोड़ रुपये है.
Police ने बताया यह कार्रवाई उस निरंतर प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ड्रग तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ना और यह सुनिश्चित करना है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से कमाई गई संपत्ति की पहचान हो और कानून के अनुसार उस पर कार्रवाई की जाए. अनंतनाग Police ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करने तथा जिले को नशा मुक्त बनाने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया है.
वहीं, कुपवाड़ा Police ने कर्नाह के अमरोही इलाके में ‘कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन’ के दौरान लगभग 827 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ है. इस ऑपरेशन के दौरान कर्नाह के अमरोही निवासी शरीफ-उद-दीन तुंच के बेटे जमीर अहमद तुंच के घर की तलाशी ली गई. इस दौरान एक काला पॉलीथीन बैग मिला, जिसमें संदिग्ध नशीला पदार्थ था. इस मामले में एनडीपीए एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कर्नाह Police स्टेशन में First Information Report दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है.
जम्मू-कश्मीर Police ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और नशे की समस्या को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल नेटवर्क की पहचान करने, उन्हें तोड़ने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के प्रयास जारी रहेंगे.
–
ओपी/पीएम


