Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सोने की कीमतों में गिरावट पर रामकृपाल यादव बोले, “पीएम मोदी की सलाह सही साबित हुई”

सोने की कीमतों में गिरावट पर रामकृपाल यादव बोले, “पीएम मोदी की सलाह सही साबित हुई”

Patna, 22 नवंबर . बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने Prime Minister Narendra Modi की दूरदर्शिता की तारीफ करते हुए सोने की कीमतों में आई गिरावट को लेकर बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने कुछ महीने पहले ही देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी. यह सलाह भविष्य के हालात को समझते हुए दी थी. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और अग्निपथ योजना को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनकी Political महत्वाकांक्षाओं पर सवाल उठाए.

सोने की कीमतों में गिरावट को लेकर बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी. Prime Minister की यह सलाह सही साबित हुई है. उन्होंने कहा कि यदि लोगों ने उस समय बड़ी या छोटी मात्रा में सोना खरीदकर अपने पास जमा किया होता, तो उन्हें कीमतों में गिरावट के कारण नुकसान उठाना पड़ता. मंत्री ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi दूरदर्शी हैं और उन्हें आने वाले हालात की समझ थी. उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि हालात सामान्य होने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है.

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में विस्तार और ओबीसी मोर्चे में नई नियुक्तियों को लेकर भी मंत्री ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार किया है और ओबीसी मोर्चे को भी मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए हैं. बिहार के कई संघर्षशील और जमीनी नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया गया है.

रामकृपाल यादव ने अर्जुन सहनी, विशाल यादव और अजय गुप्ता का नाम लेते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. साथ ही विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा और भाजपा का संगठन और मजबूत होगा.

अग्निपथ योजना को लेकर Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि अब लोगों ने इस योजना को स्वीकार कर लिया है और समझ लिया है कि Government का फैसला सही था. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव इस मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहे हैं.

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि क्या वह कभी Prime Minister बन पाएंगे? उनके मुताबिक, अखिलेश यादव Chief Minister भी नहीं बन पाएंगे और मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं.

–

एसएके/एएस

Share