एशिया के सबसे प्रभावी नेताओं में पीएम मोदी दूसरे नंबर पर, लोवी इंस्टिट्यूट ने जारी की लिस्ट

New Delhi, 23 नवंबर . India ने पूरी धमक के साथ एशिया में अपना इकबाल बुलंद किया है. हम इस महाद्वीप के तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में पहचाने गए हैं. वहीं हमारे देश की कमान संभालने वाले Prime Minister Narendra Modi को भी ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टिट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स फेहरिस्त में खास जगह दी है. उन्हें इस क्षेत्र का दूसरा सबसे प्रभावी नेता बताया गया है.
पीएम मोदी से ऊपर यानी शीर्ष पायदान पर चीनी President शी जिनपिंग को रखा गया है.
रिपोर्ट में India के कूटनीतिक प्रभाव को उसकी प्रमुख ताकत बताया गया है. इस श्रेणी में India को 70.3 अंक मिले हैं. विशेषज्ञों ने Prime Minister Narendra Modi के क्षेत्रीय नेतृत्व के आकलन में भी सुधार किया है. उन्हें तीन पायदान का उछाल मिला है और जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना गया है.
इन नतीजों पर टिप्पणी करते हुए, लोवी इंस्टीट्यूट में दक्षिण-पूर्व एशिया कार्यक्रम के निदेशक और ‘एशिया पावर इंडेक्स’ के प्रोजेक्ट लीड, डॉ. हंटर मार्स्टन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा: “India का प्रभाव बढ़ा है. India 40.5 के स्कोर पर पहुंच गया है, जिससे एक बड़ी शक्ति के रूप में उसकी स्थिति और मजबूत हुई है. 2018 के बाद से चीन के साथ India का अंतर अब सबसे कम है. आर्थिक क्षमता में कुछ गिरावट के बावजूद, शी जिनपिंग के बाद पीएम मोदी को अब दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना गया है.”
रिपोर्ट में India को प्रमुख शक्ति (मेजर पावर) का दर्जा दिया गया है.
2026 एशिया पावर इंडेक्स में 27 देशों और क्षेत्रों का मूल्यांकन 131 संकेतकों के आधार पर किया गया है. इसमें शक्ति से जुड़े आठ पैमानों को शामिल किया गया जिनमें आर्थिक और सैन्य क्षमता, मजबूती, राजनयिक प्रभाव और आर्थिक संबंध शामिल हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और चीन क्रमशः शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं. वहीं, India ने अपने राजनयिक प्रभाव, रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में सुधार करके क्षेत्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है.
India को इस सूचकांक में 100 में से 40.5 अंक मिले हैं, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 0.5 अंक अधिक हैं. जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है.
लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, India और चीन के बीच समग्र शक्ति का अंतर 2018 में इस सूचकांक की शुरुआत के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है.
India की सबसे मजबूत स्थिति भविष्य के संसाधनों (फ्यूचर रिसोर्सेज) के क्षेत्र में रही, जहां उसे तीसरा स्थान मिला है. इस श्रेणी में India को 56.2 अंक प्राप्त हुए. आर्थिक क्षमता में भी India तीसरे स्थान पर बना हुआ है.
रिपोर्ट में India की आर्थिक स्थिति को मिला-जुला बताया गया है. आर्थिक क्षमता का स्कोर थोड़ा घटकर 26.4 अंक रह गया. इसके अलावा, देश से बाहर होने वाले निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की गिरावट का भी उल्लेख किया गया है.
हालांकि, भविष्य के संसाधनों के मामले में India का प्रदर्शन बेहतर रहा. आर्थिक विकास के अनुमान में सुधार के चलते इस श्रेणी में उसका स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया.
रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि India ने क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाने की दिशा में प्रगति की है. आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चों पर चुनौतियों के बावजूद रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय संबंधों और भविष्य की संभावनाओं ने एशिया में India की स्थिति को मजबूती दी है.
रक्षा नेटवर्क के मामले में India ने दो स्थान की छलांग लगाई है और नौवें स्थान पर पहुंच गया है. दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ बढ़ते रक्षा सहयोग और ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री को इस सुधार का प्रमुख कारण बताया गया है.
आर्थिक संबंधों के मामले में भी India की स्थिति बेहतर हुई है. इस श्रेणी में India दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंचा है. क्षेत्रीय व्यापार और निवेश संबंधों में अपेक्षाकृत स्थिरता ने इसमें योगदान दिया है.
–
केआर/


