Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

झारखंड के रामगढ़ में अपहरण मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत युवक सकुशल बरामद

Jharkhand के रामगढ़ में अपहरण मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत युवक सकुशल बरामद

रामगढ़, 25 नवंबर . Jharkhand के रामगढ़ जिले में अपहरण के एक मामले में Police ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने 42 वर्षीय अपहृत कमलेश ठाकुर उर्फ दिनेश शर्मा को सकुशल बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. Police के अनुसार, अपहरण के पीछे पैसे के लेन-देन का विवाद और आपसी रंजिश सामने आई है.

पतरातू अनुमंडल Police पदाधिकारी राघवेन्द्र शर्मा ने Wednesday को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कमलेश ठाकुर का 23 नवंबर को भुरकुंडा बाजार स्थित गणेश ज्वेलर्स के पास से अपहरण कर लिया गया था. अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और जबरन सफेद रंग की कार में बैठाकर ले गए. इस संबंध में अपहृत की पत्नी रिंकू देवी के लिखित आवेदन पर पतरातू (भुरकुंडा ओपी) थाना में कांड संख्या 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए Police ने विशेष छापामारी दल का गठन किया. पतरातू इंस्पेक्टर सतेन्द्र सिंह और भुरकुंडा थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता के नेतृत्व में Police टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की. Police के अनुसार, लगातार दबिश के बाद आरोपियों ने कमलेश ठाकुर को रांची के पिठोरिया स्थित जंगल के पास छोड़ दिया. Police ने उन्हें वहां से सकुशल बरामद कर लिया.

इसके बाद 24 नवंबर की रात रांची रिंग रोड स्थित लॉ कॉलेज, होंसिर के पास घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. Police ने अपहरण में इस्तेमाल सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र कुमार साव, राजमणि गुप्ता उर्फ बंटी, रौशन कुमार सिंह और घनश्याम सिंह उर्फ पीयूष कुमार शामिल हैं.

Police के मुताबिक, पैसे के लेनदेन विवाद और आपसी रंजिश के कारण आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से रांची से कमलेश ठाकुर का पीछा किया और भुरकुंडा बाजार से अपहरण कर लिया. इसके बाद उन्हें उरीमारी, बड़कागांव, केरेडारी और टंडवा होते हुए गुमला ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई.

–

एसएनसी/पीएम

Share