मेरठ होटल कांड : युवती से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का एनकाउंटर, बोला-गलती हो गई, माफ कर दो

मेरठ, 25 नवंबर . उत्तर प्रदेश के मेरठ में बहुचर्चित होटल कांड के फरार आरोपी सलमान को Police ने Wednesday को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. Police के मुताबिक, आरोपी ने घेराबंदी के दौरान Police टीम पर गोलीबारी की. जवाबी कार्रवाई और गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान वह एक पुल से नीचे गिरकर घायल हो गया. उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोट आई है. Police ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
एनकाउंटर के बाद सामने आए वीडियो में सलमान Policeकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है. वह कहता सुनाई दे रहा है, ‘सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती.’ वीडियो में Policeकर्मी उसे कंधे पर उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. Police के अनुसार, सदर बाजार थाने में शिकायत मिली थी कि सलमान नाम के व्यक्ति ने एक दलित महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया. शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर Police आरोपी की तलाश कर रही थी.
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि Wednesday को Police को सूचना मिली कि आरोपी लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन अंडरपास के नजदीक छिपा हुआ है. इस सूचना पर लोहिया नगर और सदर बाजार थाने की Police टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की. Police टीम से घिरा देखकर आरोपी ने Policeकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी. Police ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया.
इसी दौरान आरोपी पास के एक पुल पर चढ़कर भागने लगा, लेकिन फिसलकर नीचे गिर गया. इस घटना में उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोट आई. एसएसपी ने बताया कि घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
गौरतलब है कि मेरठ के होटल में युवती को कथित तौर पर बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया था. आरोप है कि सलमान ने युवती पर शादी का दबाव बनाया था. युवती उसके चंगुल से निकलकर भागी तो आरोपी ने सड़क पर उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ ले गया. घटना का cctv फुटेज भी सामने आया था, जिसके बाद मामला काफी चर्चित हुआ.
–
विकेटी/पीएम


