पर्यावरण श्रेणी में असम देश में दूसरे स्थान पर, सीएम सरमा ने दी जानकारी

गुवाहाटी, 26 नवंबर . Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Thursday को बताया कि सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट 2026 रिपोर्ट में पर्यावरण श्रेणी के अंतर्गत असम ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है.
सरमा ने social media पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए बताया कि राज्य की यह रैंकिंग 48 संकेतकों (इंडिकेटर्स) के मूल्यांकन पर आधारित है, जिनमें वन, जलवायु, अपशिष्ट प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) और जल संसाधन शामिल हैं. Chief Minister द्वारा साझा किए गए इन्फोग्राफिक के मुताबिक, इस मूल्यांकन में 16 उप श्रेणियां भी शामिल हैं.
असम के प्राकृतिक संसाधनों पर प्रकाश डालते हुए सरमा ने कहा कि राज्य के वन, नदियां और वन्यजीव इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से हैं. Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सीएसई की ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट 2026’ रिपोर्ट में पर्यावरण श्रेणी में असम India में दूसरे स्थान पर है. यह रैंकिंग वन, जलवायु, अपशिष्ट और जल से जुड़े 48 संकेतकों पर आधारित है.”
उन्होंने राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत के महत्व पर जोर देते हुए वनों, नदी प्रणालियों और वन्यजीवों को प्रमुख पर्यावरणीय संपत्ति बताया. यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली है जब पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु के प्रति लचीलापन (क्लाइमेट रेजिलिएंस) और प्राकृतिक संसाधनों का टिकाऊ प्रबंधन महत्वपूर्ण नीतिगत प्राथमिकताएं बन गई हैं.
असम ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली और जैव विविधता से समृद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जैसे कई पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों का घर है. यह पूर्वोत्तर India में काफी पर्यावरणीय महत्व रखता है.
राज्य के वन और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों को आश्रय देते हैं और इस क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सीएसई की ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट’ रिपोर्ट एक वार्षिक मूल्यांकन है, जो देशभर में विभिन्न पर्यावरणीय पैमानों और विकास कार्यों की समीक्षा करती है.
कई संकेतकों पर आधारित यह नवीनतम रैंकिंग असम को पर्यावरण श्रेणी में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करती है.
Chief Minister की इस घोषणा में प्रमुख पर्यावरणीय पैमानों विशेष रूप से वन और जैव विविधता संरक्षण, जलवायु, अपशिष्ट प्रबंधन और जल संसाधनों के क्षेत्र में राज्य के प्रदर्शन को रेखांकित किया गया है. हालांकि, social media पोस्ट में अलग-अलग संकेतकों के आधार पर असम के स्कोर का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है, और न ही इस श्रेणी में पहले और तीसरे स्थान पर रहने वाले राज्यों के बारे में बताया गया है.
–
एएसएच/वीसी


