बेंगलुरु: लॉज में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bengaluru, 27 नवंबर . Bengaluru के कॉटनपेट इलाके में एक लॉज में हुए झगड़े के बाद, केरल की एक युवती की उसके प्रेमी द्वारा कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई.
आरोपी, जिसकी पहचान गोकुल के रूप में हुई है, को Police ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
यह घटना Bengaluru के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में कॉटनपेट Police स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कॉटनपेट के ‘रीजेंसी इन’ लॉज में हुई. मृतक की पहचान केरल की रहने वाली गंगा के रूप में हुई है.
शुरुआती जांच के अनुसार, गंगा और गोकुल Thursday को लॉज के एक कमरे में रुके थे. दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उन्होंने नेलमंगला के हर्षा कॉलेज में चार वर्ष तक एक साथ नर्सिंग की पढ़ाई की थी. कॉलेज में गंगा, गोकुल की जूनियर थी.
नर्सिंग कोर्स पूरा करने के बाद दोनों नौकरी की तलाश में Bengaluru आए थे. गोकुल भी नौकरी के अवसर खोजने के लिए गंगा के साथ शहर आया था.
Police को शक है कि Friday सुबह गंगा के किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित संबंधों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. बहस के दौरान गोकुल ने कथित तौर पर चाकू से उस पर हमला किया और कई बार वार किए, जिसमें उसके पेट के निचले बाईं ओर का हिस्सा भी शामिल था.
काफी खून बह जाने के कारण उसे विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लॉज के कमरे में बिस्तर पर और सीढ़ियों पर खून के छींटे मिले हैं, जो हमले की गंभीरता को दर्शाते हैं.
गांधीनगर के डीसीपी के. लक्ष्मी गणेश ने बताया कि कॉटनपेट Police को Friday सुबह करीब 11 बजे इस घटना के बारे में शिकायत मिली.
उन्होंने कहा कि कॉटनपेट Police स्टेशन के इलाके में सुबह करीब 11 बजे उन्हें एक शिकायत मिली. उन्होंने आगे बताया, “Police इंस्पेक्टर घटनास्थल यानी ‘रीजेंसी इन’ लॉज पहुंचे. युवक और युवती ने Thursday को कमरा लिया था और आज उनके बीच झगड़ा हो गया.”
उन्होंने बताया कि आरोपी ने युवती के पेट के निचले बाईं ओर चाकू से वार किया था और अत्यधिक खून बह जाने के कारण विक्टोरिया अस्पताल में युवती को मृत घोषित कर दिया गया.
उन्होंने कहा, “दोनों एक-दूसरे को जानते थे. उन्होंने नेलमंगला के हर्षा कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई की थी और अपना कोर्स पूरा कर लिया था. कॉलेज में गंगा, आरोपी की जूनियर थी.”
उन्होंने यह भी बताया कि युवती Bengaluru में नौकरी की तलाश में आई थी. उन्होंने बताया, “आरोपी उस युवती के साथ आया था और उसे नौकरी की तलाश में यहां लाया था. सुबह उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने युवती को चाकू घोंपकर मार डाला.”
कॉटनपेट Police ने मामला दर्ज कर गोकुल को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.
–
डीके/डीकेपी


