सीबीआई की बड़ी कामयाबी, यूएई से छत्तीसगढ़ पुलिस के वांछित भगोड़े विकास अग्रवाल की हुई वापसी

New Delhi, 27 नवंबर . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से विकास अग्रवाल को India वापस लाने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जो छत्तीसगढ़ Police द्वारा वांछित एक भगोड़ा है.
सीबीआई ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और छत्तीसगढ़ Police के साथ समन्वय करते हुए ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ वाले व्यक्ति विकास अग्रवाल को Friday को यूएई से India वापस लाने (डिपोर्टेशन) में सफलता प्राप्त की है.
इसको लेकर सीबीआई ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया कि विकास अग्रवाल छत्तीसगढ़ Police द्वारा ‘भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम’ और आईपीसी के तहत दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में वांछित है. वह एक संगठित सिंडिकेट में ‘मुख्य वित्तीय समन्वयक’, जिसे ‘मनीमैन’ भी कहा जाता है, के रूप में एक अहम भूमिका निभाता था.
यह सिंडिकेट 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ की शराब वितरण प्रणाली में अनियमितताओं में शामिल था, जिसके कारण राज्य के खजाने को 1,280 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ. उसने डिस्टिलरी (शराब बनाने वाली इकाइयों) से Governmentी अधिकारियों और अन्य लाभार्थियों तक कमीशन पहुंचाने में मदद की. साथ ही, उसने अपराध से प्राप्त धन को विभिन्न कंपनियों और वित्तीय व्यवस्थाओं के जरिए इधर-उधर किया, ताकि इस धन के स्रोत और मालिकाना हक को छिपाया जा सके.
इस मामले में नवंबर 2024 में ही न्यायालय के समक्ष चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. हालांकि, वांछित यह व्यक्ति तब से फरार चल रहा था.
छत्तीसगढ़ Police के अनुरोध पर एनसीबी-New Delhi ने इंटरपोल के माध्यम से इस व्यक्ति के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी करवाया. इसके बाद, यूएई के अधिकारियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूएई के अधिकारियों ने उसे India को सौंप दिया.
छत्तीसगढ़ Police की एक टीम यूएई गई, जहां Dubai अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे India की टीम को सौंप दिया गया. यह टीम Friday को उस व्यक्ति के साथ Mumbai हवाई अड्डे पहुंची.
बता दें कि देश में इंटरपोल के ‘नेशनल सेंट्रल ब्यूरो’ के रूप में सीबीआई अंतरराष्ट्रीय Police सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘भारतपोल’ के माध्यम से देश भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है. 2019 से अब तक इंटरपोल के माध्यम से 300 से अधिक वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक India वापस लाया गया है. इनमें 2026 में वापस लाए गए 78 भगोड़े भी शामिल हैं.
–
डीके/डीकेपी


