Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

ली छ्यांग ने एशियाई विकास बैंक के महानिदेशक मासातो कांडा से मुलाकात की

ली छ्यांग ने एशियाई विकास बैंक के महानिदेशक मासातो कांडा से मुलाकात की

बीजिंग, 27 नवंबर . 26 नवंबर की दोपहर को, चीनी Prime Minister ली छ्यांग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के महानिदेशक मासातो कांडा से मुलाकात की.

इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षों में, अंतरराष्ट्रीय स्थिति में बढ़ती अस्थिरता और अनिश्चितता ने एशियाई अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, जिससे सभी पक्षों के बीच क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता उत्पन्न हुई है. पिछले सप्ताह आयोजित एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक में चीनी President शी चिनफिंग ने पारस्परिक सहायता, खुलेपन और एकीकरण, नवाचार और समावेशी विकास की विशेषता वाले एशिया-प्रशांत समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया.

चीन इस खूबसूरत परिकल्पना को साकार करने के लिए क्षेत्र के सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है. एशियाई विकास बैंक लंबे समय से क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण का एक महत्वपूर्ण चालक रहा है. चीन उसके कार्यों का समर्थन करना जारी रखेगा, दोनों पक्षों के बीच सहयोग के स्तर को लगातार बेहतर बनाएगा और क्षेत्रीय विकास एवं समृद्धि को संयुक्त रूप से बढ़ावा देगा.

मासातो कांडा ने कहा कि एशियाई विकास बैंक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद चीन के लचीलेपन और निरंतर विकास के लिए उसे बधाई देता है, साथ ही नए विकास चालकों में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए भी. इस वर्ष एशियाई विकास बैंक और चीन के बीच सहयोग की 40वीं वर्षगांठ है.

पिछले 40 वर्षों में, दोनों पक्षों ने बुनियादी ढांचे के निर्माण, गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में बड़ी प्रगति की है और दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए एक मंच का निर्माण किया है. एशियाई विकास बैंक चीन के साथ मिलकर देश-आधारित साझेदारी रणनीतियों के नए दौर को लागू करने, चीन के आधुनिकीकरण और 15वीं पंचवर्षीय योजना के कार्यान्वयन में सहयोग करने और एडीबी-चीन साझेदारी को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share