Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, हाथ में फ्रैक्चर, छत्तीसगढ़ सीएम ने की स्वस्थ होने की प्रार्थना

सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, हाथ में फ्रैक्चर, छत्तीसगढ़ सीएम ने की स्वस्थ होने की प्रार्थना

रायपुर, 27 नवंबर . राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल हो गईं. इस पर Chief Minister विष्णु देव साय और कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

बलौदाबाजार में Friday को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के बंगोली के पास सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में सांसद के हाथ में चोट आई है. प्रारंभिक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त कार में सांसद लक्ष्मी वर्मा के अलावा उनके बेटे, गनमैन और चालक सहित चार लोग सवार थे. दुर्घटना में चालक और गनमैन को भी चोटें आई हैं. चालक के पैर में चोट आने की जानकारी सामने आई. हालांकि, उसकी चोट की गंभीरता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रही थीं. इसी दौरान खरोरा के बंगोली के पास उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. सांसद को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए जाने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है.

सांसद लक्ष्मी वर्मा के परिचित अनुपम अग्रवाल ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि सांसद की स्थिति फिलहाल ठीक है. उनके हाथ में कलाई के पास चोट आई है. साथ मौजूद अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं. ड्राइवर को भी चोट लगने की जानकारी दी गई है. बेहतर उपचार के लिए सांसद को रायपुर लाया गया है.

घटना की सूचना मिलने के बाद खरोरा थाना Police मामले की जांच में जुट गई है. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें शामिल वाहनों की भूमिका क्या रही, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल, घायलों के उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है.

वहीं, छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ. प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “रायपुर–खरोरा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य लोगों के घायल होने की सूचना अत्यंत दुखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि लक्ष्मी वर्मा एवं हादसे में घायल सभी लोग जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने परिजनों के बीच लौटें.

–

डीकेपी/

Share