Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

परिसीमन पर लोकसभा सत्र से पहले शिवसेना (यूबीटी) ने व्हिप जारी कर सांसदों को चेताया

परिसीमन पर Lok Sabha सत्र से पहले शिवसेना (यूबीटी) ने व्हिप जारी कर सांसदों को चेताया

New Delhi, 28 नवंबर . संसद के विशेष सत्र से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने सभी Lok Sabha सदस्यों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. पार्टी ने सांसदों को 29 नवंबर को New Delhi में होने वाली अहम बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है.

28 नवंबर को जारी निर्देश में पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) अनिल देसाई ने कहा है कि सभी Lok Sabha सदस्यों को शाम 4 बजे शिवसेना (यूबीटी) संसदीय दल के कार्यालय में पहुंचना होगा. बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

यह बैठक संसद के विशेष सत्र में पेश किए जाने वाले संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है. संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगा.

व्हिप में कहा गया है कि पार्टी इन विधेयकों पर अपना रुख, रणनीति और संसद में उठाए जाने वाले तर्कों को अंतिम रूप देगी. निर्देश का उल्लंघन करने या बिना मंजूरी बैठक से अनुपस्थित रहने पर संविधान की दसवीं अनुसूची (दल-बदल कानून) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है.

इस बीच संसद में परिसीमन और सीटों के विस्तार को लेकर Political गतिविधियां तेज हो गई हैं. इससे पहले अप्रैल 2026 में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक Lok Sabha में आवश्यक दो तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाया था. इसके बाद केंद्र Government ने संशोधित प्रस्ताव तैयार किया, जिसे 27 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली और 28 नवंबर को President द्रौपदी मुर्मू ने इसके विचार के लिए सिफारिश दी.

प्रस्तावित ढांचे के तहत Lok Sabha की अधिकतम सीटों की सीमा 550 से बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान है. साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संसदीय तथा विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है. इसके बावजूद राज्यों के बीच मौजूदा सीट अनुपात को बनाए रखने की बात कही गई है.

समर्थकों का कहना है कि यह प्रक्रिया विधानमंडलों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में भी मददगार होगी.

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि उनकी पार्टी Lok Sabha में इस विधेयक का विरोध करेगी और इस मुद्दे पर इंडी गठबंधन के साथ खड़ी रहेगी.

सावंत का तर्क है कि Maharashtra और दक्षिण India के कई राज्यों ने परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर काम किया है. यदि सीटों का पुनर्वितरण केवल जनसंख्या के आधार पर किया गया, तो इन राज्यों का संसदीय प्रतिनिधित्व घट सकता है, जबकि अधिक जनसंख्या वृद्धि वाले उत्तरी राज्यों को फायदा मिल सकता है.

उन्होंने परिसीमन से पहले नई और पारदर्शी जनगणना कराने की मांग की है. उनका कहना है कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल संघीय ढांचे को कमजोर करने या विपक्ष शासित तथा आर्थिक रूप से मजबूत राज्यों को Political नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.

सावंत ने यह भी कहा कि केवल बदले हुए जनसंख्या आंकड़ों के आधार पर Lok Sabha सीटों का बंटवारा करने से देश के संघीय संतुलन पर असर पड़ सकता है और Political शक्ति का झुकाव हिंदी भाषी राज्यों की ओर बढ़ सकता है, जबकि Maharashtra जैसे बड़े आर्थिक योगदान देने वाले राज्यों की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत कम हो सकती है.

–

एएमटी/वीसी

Share