Skip to content
Monday, 30 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

भारत और ईरान सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमत, फिल्म संस्थानों के बीच होगा आदान-प्रदान

भारत और ईरान सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमत, फिल्म संस्थानों के बीच होगा आदान प्रदान

India और ईरान सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमत, फिल्म संस्थानों के बीच होगा आदान-प्रदान

तेहरान, 28 नवंबर . India और ईरान ने Saturday को सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. खास तौर पर उन ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों पर जोर दिया गया, जो सदियों से दोनों देशों को जोड़ते रहे हैं.

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया क‍ि यह चर्चा ईरान में India के राजदूत विश्वेश नेगी और ईरान के उप संस्कृति मंत्री तथा ईरानी सिनेमा संगठन के अध्यक्ष राएद फरीदजादेह के बीच हुई बैठक में हुई. बैठक के दौरान सिनेमा के क्षेत्र में सहयोग को प्रमुख विषय के रूप में चुना गया.

भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि दोनों पक्षों ने भारत-ईरान सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के कई रास्तों पर विचार किया. इसमें दोनों देशों के प्रमुख फिल्म संस्थानों के बीच ज्यादा संस्थागत आदान-प्रदान, संयुक्त फिल्म परियोजनाएं और तकनीकी और पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे विषयों पर खास चर्चा हुई.

इससे पहले, 21 नवंबर को India के संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने New Delhi में आयोजित पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच के दौरान ईरान की इस्लामिक कल्चर एंड रिलेशंस ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष मोहम्मद मेहदी इमानीपौर से मुलाकात की थी.

बैठक में शेखावत ने India में फारसी भाषा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने India में ईरानी दूतावास की ओर से आयोजित फिल्म महोत्सवों और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की.

ईरानी दूतावास ने बताया कि‍ शेखावत ने कहा कि भारत, ईरान के साथ सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने में रुचि रखता है. उन्होंने पांडुलिपियों के क्षेत्र में ईरानी सांस्कृतिक संस्थानों के साथ सहयोग की इच्छा भी जताई.

इसके अलावा, 20 नवंबर को मोहम्मद महदी इमानीपौर ने New Delhi स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया था. वहां उन्होंने मंदिर के प्रशासन प्रमुख ज्ञानमुनिदास स्वामी से मुलाकात की. इस मुलाकात को अंतरधार्मिक संवाद और भारत-ईरान के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया.

India और ईरान के बीच सदियों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता रहा है. फारसी भाषा, साहित्य, कला और वास्तुकला का India की सांस्कृतिक विरासत पर गहरा प्रभाव रहा है, जिसकी झलक आज भी देश के कई हिस्सों में देखने को मिलती है.

–

एवाई/डीकेपी

Share