टीएमसी सांसद सौगात रॉय ने परिसीमन बिल पर उठाए सवाल, कांग्रेस का भाजपा पर हमला, सपा सांसद बोले- कांग्रेस ने देरी से बनाई रणनीति

New Delhi, 29 नवंबर . परिसीमन बिल को लेकर देश में जबरदस्त सियासत चल रही है. डीएमके और एनसीपी (एसपी) के रुख ने इस मामले को और दिलचस्प बना दिया है. कई विपक्षी नेताओं की इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. टीएमसी सांसद सौगत रॉय का कहना है कि Government परिसीमन के बहाने क्षेत्रों में बदलाव करना चाहती है. वहीं, सपा सांसद का कहना है कि डीएमके और एनसीपी के साथ चर्चा करने में कांग्रेस ने देरी की, यह एक बड़ी गलती है और इंडिया ब्लॉक को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
से बातचीत में सौगत रॉय ने कहा कि हम इंडिया ब्लॉक के साथ हैं और हम इस बिल के खिलाफ हैं. हमें लगता है कि Government परिसीमन के नाम पर क्षेत्र बदलना चाहती है. इससे एससी/एसटी समुदाय को असुविधा होगी. अगर वह महिला आरक्षण लागू करना चाहते थे, तो यह पहले ही हो चुका है. संख्या बढ़ाने की क्या जरूरत थी? इसलिए हम इसका विरोध करेंगे.
उन्होंने कहा कि हम इस बिल को रोकने की कोशिश करेंगे. हमें उम्मीद है कि स्टालिन फिर से सोचेंगे. इस बिल से दक्षिण India को कोई फायदा नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं से जुड़ा नहीं है, बल्कि Government कोई नया खेल करने की कोशिश में है.
टीएमसी से अलग हुए सांसदों को लेकर Lok Sabha स्पीकर को अभिषेक बनर्जी द्वारा भेजे गए अनुरोध पर सौगत रॉय ने कहा कि वे लोग Lok Sabha की वेबसाइट पर अभी भी एआईटीसी के सदस्य हैं. हमने उन्हें व्हिप भी जारी किया है. उनके खिलाफ स्पीकर को कदम उठाने चाहिए.
कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हम महिला बिल के विरोध में नहीं हैं और न ही कभी थे. हम तो कह रहे थे कि मौजूदा सीटों में ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाए. हम जातीय जनगणना की बात कर रहे थे और उसके अनुसार सीटों को बढ़ाने या घटाने की मांग कर रहे थे. हम इस पर खुलकर चर्चा करना चाहते थे. इस बिल से बड़े राज्यों को फायदा होगा और छोटे राज्यों को नहीं. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है और भाजपा ऐसा करती रही है, लेकिन हम लोग एकजुट होकर इस पर बात करेंगे. कांग्रेस हमेशा देशहित की बात करती रही है.
स्टालिन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और उनके बीच क्या बात हुई, इसकी हमें जानकारी नहीं है, लेकिन वे हमारे साथ थे. उनके साथ बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस हमेशा चलता रहता है. भाजपा साम, दाम, दंड और भेद का इस्तेमाल करती रही है. उन्होंने कहा कि अगर Government को हमारा समर्थन चाहिए था, तो विशेष सत्र बुलाने से पहले हमसे बात करनी चाहिए थी. एक बैठक बुलाई जानी चाहिए थी, लेकिन Government ने मौका देखकर विशेष सत्र बुलाया है.
कांग्रेस सांसद करमवीर बौद्ध ने कहा कि आखिर इस बिल को लेकर Government इतनी जल्दी में क्यों है? सीटें बढ़ने से क्या कोई बड़ा विकास हो जाएगा या कोई काम रुक रहा है? उन्होंने कहा कि पहले जातीय जनगणना होने दीजिए, उसके बाद परिसीमन कराया जाना चाहिए. इसके बाद ही परिसीमन बिल लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को डराकर यह सब किया जा रहा है. युवाओं, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात नहीं हो रही है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसका शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि इस देश का संविधान बचना चाहिए. लोकतंत्र की हत्या हो रही है, संवैधानिक पदों का हनन हो रहा है. अधिकारी भी अपने अधिकार क्षेत्र में प्रभावी ढंग से काम करते नहीं दिखाई दे रहे हैं. हमारी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया है, जो देशहित में नहीं है. एसटी/एससी समुदाय के सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर बाबा साहब का संविधान न होता, तो कोई उनकी बात नहीं सुनता. आज संविधान खतरे में है. इसे बचाने के लिए मैं बहुजन समाज के लोगों से अपील करता हूं.
Samajwadi Party के सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बहाने भाजपा अपनी शक्ति का प्रयोग कर देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है. सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ाने में खर्च होने वाली रकम से अगर विकास होता, तो अच्छा होता और India आगे बढ़ता. भाजपा सिर्फ अपनी जिद पूरी करना चाहती है.
उन्होंने कहा कि देश वोट चोरी, चंदा चोरी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सदन में उठाना चाहता था, लेकिन भाजपा शांत पानी में पत्थर फेंककर वाहवाही लूट रही है. यह आत्मघाती फैसला होगा. यह जनता का फैसला नहीं होगा, क्योंकि इनके पास संख्या नहीं थी, इसलिए इन्होंने व्यवस्था को अपने पक्ष में कर लिया है.
डीएमके और शरद पवार की पार्टी के अलग रुख अपनाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनसे बातचीत और प्रयास करने में देरी कर दी. कांग्रेस सही रणनीति नहीं बना पाई. उसे पहले से सतर्क रहना चाहिए था. यह कांग्रेस की बड़ी चूक है और इसका खामियाजा इंडिया ब्लॉक को भुगतना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि ये पहली घटना नहीं है, कांग्रेस ने पहले भी Government बनाने में देरी करके सत्ता गवां चुकी है. मणिपुर, Madhya Pradesh और गोवा में अपनी Government गवां चुके हैं. कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनाने में इतनी देरी कर दी कि अब प्रयास का कोई मतलब नहीं रहा. साथी दलों को जोड़कर चलने की जिम्मेदारी इनकी थी और कांग्रेस से बड़ी चूक हुई है.
–
एएमटी/वीसी


