Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

विशेष सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने बदली 97 सांसदों की सीटें, इंडी गठबंधन से अलग बैठेंगे

विशेष सत्र से पहले Lok Sabha सचिवालय ने बदली 97 सांसदों की सीटें, इंडी गठबंधन से अलग बैठेंगे

New Delhi, 28 नवंबर . संसद के विशेष सत्र से पहले Lok Sabha सचिवालय ने सदन में सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है. जारी सर्कुलर के अनुसार डीएमके के सांसदों को नई सीटें आवंटित की गई हैं और अब वे इंडिया ब्लॉक के अन्य दलों के सांसदों से अलग बैठेंगे. इसके साथ ही Samajwadi Party, एनसीपी (शरद पवार गुट), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस के सहयोगी दलों के कुछ सांसदों की सीटों में भी बदलाव किया गया है.

Lok Sabha सचिवालय की ओर से जारी सर्कुलर में कुल 97 सांसदों के सीट नंबर पुनः आवंटित किए गए हैं. इसमें डीएमके की सांसद कनिमोझी करुणानिधि, टी.आर. बालू, ए. राजा, दयानिधि मारन समेत पार्टी के कई सांसदों को एक साथ नए ब्लॉक में सीटें दी गई हैं. माना जा रहा है कि यह बदलाव डीएमके की उस मांग के बाद किया गया है, जिसमें पार्टी ने Lok Sabha में अपने सांसदों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने को कहा था. Political स्तर पर डीएमके और कांग्रेस के रास्ते अलग होने के बाद पार्टी सदन में भी अपनी अलग पहचान चाहती थी. इसी के मद्देनजर Lok Sabha सचिवालय ने सीटों के पुनर्गठन का फैसला किया.

नई व्यवस्था में डीएमके के सांसदों को एक समूह के रूप में नई पंक्तियों में स्थानांतरित किया गया है. कनिमोझी करुणानिधि को सीट संख्या 357, टी.आर. बालू को 355 और ए. राजा को 356 आवंटित की गई है. वहीं पार्टी के अन्य सांसदों को भी आसपास की सीटों पर स्थान दिया गया है.

सीटों के इस पुनर्बंटवारे का असर केवल डीएमके तक सीमित नहीं है. Samajwadi Party के प्रमुख सांसदों, जिनमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, अफजाल अंसारी, धर्मेंद्र यादव और अन्य सदस्य शामिल हैं, की सीटें भी बदली गई हैं.

इसके अलावा एनसीपी (शरद पवार गुट) की सुप्रिया सुले, कांग्रेस समर्थित सहयोगी दलों के कुछ सांसदों और उद्धव ठाकरे खेमे के नेताओं को भी नई सीटें आवंटित की गई हैं. इससे विपक्षी सांसदों की मौजूदा बैठने की व्यवस्था में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिलेगा.

Lok Sabha में बैठने की व्यवस्था केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं होती, बल्कि यह Political समीकरणों और दलों की रणनीतिक स्थिति को भी दर्शाती है. ऐसे में डीएमके सांसदों का इंडिया ब्लॉक के सांसदों से अलग बैठना संसद के आगामी विशेष सत्र के दौरान Political रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

–

एएमटी/वीसी

Share