Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले

यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नोएडा गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले

यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद के Police कमिश्नर बदले

Lucknow, 27 नवंबर . उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले Police प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए शासन ने Friday को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस प्रशासनिक बदलाव में नोएडा और गाजियाबाद के Police कमिश्नर से लेकर Lucknow और बरेली जोन के अपर Police महानिदेशक (एडीजी) तथा कई रेंज के Police उपमहानिरीक्षकों (डीआईजी) की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.

शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक, गाजियाबाद के Police कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) का Police कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि नोएडा की Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है. लक्ष्मी सिंह पिछले करीब चार वर्षों से गौतमबुद्धनगर में Police आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.

इसी क्रम में Lucknow जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है. वहीं, बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा अब Lucknow जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे. Lucknow रेंज के आईजी किरण एस को वाराणसी का Police कमिश्नर नियुक्त किया गया है. अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को Lucknow रेंज भेजा गया है.

प्रयागराज के Police कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, वाराणसी के Police कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया Police कमिश्नर बनाया गया है. रेंज स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.

सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह को आगरा रेंज भेजा गया है, जबकि आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ रेंज का डीआईजी बनाया गया है. तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश में तैनात डीआईजी आशीष तिवारी को सहारनपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है.

तबादला सूची में अयोध्या के वरिष्ठ Police अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है. मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या भेजा गया है. इसके अलावा 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से संबद्ध राजेश कुमार श्रीवास्तव को अभिसूचना मुख्यालय में Police अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

Kanpur नगर Police कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज Police कमिश्नरेट भेजा गया है. प्रयागराज के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत को Kanpur नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, गौतमबुद्धनगर में तैनात डीसीपी प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा का सेनानायक बनाया गया है. इसके अतिरिक्त पीएसी, Police प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य इकाइयों में तैनात कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इनमें आकाश तोमर को डॉ. भीमराव आंबेडकर Police अकादमी, मुरादाबाद का Police अधीक्षक, अमित कुमार को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), Lucknow का Police अधीक्षक और त्रिभुवन सिंह को जीआरपी मुख्यालय, Lucknow का Police अधीक्षक बनाया गया है.

शासन की सूची में कुछ पूर्व प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त किए जाने का भी उल्लेख है. इनमें आईपीएस पुनीत द्विवेदी, नीतू और अमित कुमावत के पूर्व प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें क्रमशः गाजियाबाद, Lucknow और आगरा Police कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

–

विकेटी/एएसएच

Share