अधिकारों से पहले कर्तव्य और सेवा को जीवन का स्वभाव बनाएं : दत्तात्रेय होसबाले

Kanpur, 27 नवंबर . दुनिया को मानवता, सहअस्तित्व और प्रकृति संरक्षण का मार्ग दिखाने के लिए India को अपने प्राचीन जीवन मूल्यों को व्यवहार में उतारना होगा. केवल अधिकारों की बात करने के बजाय कर्तव्यों को प्राथमिकता देनी होगी और सामर्थ्यवान होने के साथ कमजोरों को भी साथ लेकर चलना होगा. जब तक सेवा को जीवन का स्वभाव नहीं बनाया जाएगा, तब तक धर्म और आध्यात्मिकता का वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं होगा.
यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के Government्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने Friday को ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क में चल रहे पांच दिवसीय ‘हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले’ के दूसरे दिन व्यक्त किए.
उन्होंने बताया कि देश के 13 राज्यों के 36 स्थानों पर इस तरह के आयोजन हो चुके हैं, जिसका केंद्र सेवा, आधार आध्यात्मिकता और कवच हिंदुत्व है. ‘परोपकाराय पुण्याय, पापाय परपीड़नम’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि India में सेवा की परंपरा हजारों वर्षों पुरानी है. पश्चिमी चिंतन जहां व्यक्तिगत अधिकारों और ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ (अस्तित्व के संघर्ष) पर जोर देता है, वहीं भारतीय विचारधारा कर्तव्य, समन्वय और कमजोरों को संरक्षण देने की सीख देती है.
सेवा भावना को स्पष्ट करते हुए होसबाले ने Gujarat के अकाल का प्रसंग सुनाया, जहां एक गरीब वृद्धा अपनी छोटी थैली में गुड़ से बनी चार सुखड़ी (मिठाई) लेकर राहत शिविर पहुंची और कहा कि वह लेने नहीं, बल्कि देने आई है. इसी तरह दिल्ली के कुछ युवाओं ने होटलों में बचने वाले भोजन को बर्बाद होने से बचाकर एम्स, रेलवे स्टेशन और चांदनी चौक के जरूरतमंदों तक पहुंचाने की मुहिम शुरू की.
उन्होंने कहा कि सेवा के लिए धन से अधिक संवेदनशीलता और समर्पण जरूरी है. पर्यावरण संकट पर चिंता जताते हुए उन्होंने जल, जंगल, जमीन और वन्यजीवों के संरक्षण का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद व कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं, इसलिए प्रकृति के शोषण के बजाय संतुलित दोहन और स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होगी. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवारों में माता-पिता व बुजुर्गों के सम्मान जैसे संस्कार देने पर बल दिया.
देशभक्ति के संदर्भ में उन्होंने 1857 से 1947 तक स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले उन गुमनाम सेनानियों को खोजने और उनके परिवारों की कहानियां सामने लाने की अपील की, जिन्हें न स्मारक मिले और न पाठ्यपुस्तकों में स्थान. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गुणवंत सिंह कोठारी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता राजकुमार लोहिया ने की.
–
विकेटी/एएसएच


