Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

हिंदुओं का अपमान कर मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे राहुल गांधी : आलोक कुमार

हिंदुओं का अपमान कर मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे राहुल गांधी : आलोक कुमार

New Delhi, 27 नवंबर . विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने Friday को तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून में पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर उठे विवाद के बीच Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हिंदुओं का अपमान कर मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं.

से ​​बात करते हुए वीएचपी प्रमुख ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी जो किताब साथ लेकर चलते हैं, वह वास्तव में संविधान की प्रति है या नहीं.

आलोक कुमार ने कहा कि मुझे यह भी नहीं पता कि राहुल गांधी ने इसे पढ़ा है या नहीं. जब भी कोई आतंकवादी मारा जाता है, तो वे उस किताब को खोलते हैं और मानवाधिकारों की बात करते हैं. जब हिंदुओं को कश्मीर से निकाल दिया जाता है, तो वह किताब बंद रहती है. जब Supreme Court के आदेशों का उल्लंघन होता है, तब भी वह किताब बंद ही रहती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि वह किताब संविधान की प्रति नहीं है. यह संकीर्ण राजनीति से जुड़ी है, जिसका मकसद हिंदुओं का अपमान करके मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करना है. उन्होंने दावा किया कि इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में हिंदू समुदाय ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया था.

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और असम में, उनकी पार्टी से चुने गए लगभग सभी विधायक एक को छोड़कर मुस्लिम हैं. बंगाल में उनका विधायक मुस्लिम है और केरल में वे मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन की वजह से सफल होते हैं. वे अब एक राष्ट्रीय पार्टी की तरह काम नहीं कर रहे हैं. वे मुस्लिम लीग बनने की कोशिश कर रहे हैं और देश अब यह समझने लगा है.

इसके अलावा, आलोक कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर जाने की Samajwadi Party (एसपी) अध्यक्ष अखिलेश यादव की योजना पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले 1990 में ‘कार सेवकों’ पर हुई Police फायरिंग के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि वह घटना उनके पिता मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश Government के कार्यकाल के दौरान हुई थी.

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वहां जाने से पहले अखिलेश यादव सरयू नदी में डुबकी लगाएंगे और कार सेवकों पर हुई फायरिंग तथा उनके पिता के कार्यकाल में हुई मौतों के लिए माफी मांगेंगे. वीएचपी प्रमुख ने आगे कहा कि सपा अध्यक्ष को Chief Minister के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अयोध्या के लिए कुछ न करने यानी वहां न जाने या शहर के लिए कोई सार्थक परियोजना न लाने के लिए भी माफी मांगनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि इसके बाद वे मंदिर जा सकते हैं. मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुला है. चाहे वे वहां (मंदिर में) श्रद्धा के कारण आएं या 2027 के चुनावों की तैयारियों के चलते मेरा मानना ​​है कि उन्हें पहले माफी मांगनी चाहिए और प्रायश्चित करना चाहिए.

इस बीच जब उनसे केंद्र Government द्वारा ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ की आवश्यकता पर जोर दिए जाने के बारे में पूछा गया, तो आलोक कुमार ने कहा कि इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए, क्योंकि उनके अनुसार यह लैंगिक न्याय और महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा मामला है.

उन्होंने सवाल किया कि महिलाएं कोई संपत्ति नहीं हैं. जब पूरी दुनिया यह मानती है कि एक पुरुष की केवल एक ही पत्नी होनी चाहिए, तो चार पत्नियों की अनुमति क्यों होनी चाहिए? एक पति को केवल कुछ ही समय के भीतर तीन बार ‘तलाक’ बोलकर अपनी पत्नी को तलाक देने का अधिकार क्यों होना चाहिए? जो महिला पति और परिवार की सेवा करती है और बच्चों को जन्म देती है, उसे पति की मृत्यु के बाद संपत्ति में हिस्सा पाने के अधिकार से वंचित क्यों रखा जाना चाहिए? वैश्विक आदर्श पुरुष और महिला के बीच समानता, महिलाओं की गरिमा और उनके सम्मान के साथ जीने के अधिकार का है.

वीएचपी प्रमुख ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड आवश्यक है और इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए. मुझे खुशी है कि कई राज्य इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, और दो राज्यों ने तो इसे लागू भी कर दिया है.

–

डीकेएम/वीसी

Share