झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिले

जमशेदपुर, 27 नवंबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन Friday को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित पूर्व Chief Minister एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे और उनकी दिवंगत मां सायरा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. Chief Minister ने दिवंगत सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान उन्होंने अर्जुन मुंडा तथा शोक संतप्त परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढाढ़स बंधाया.
Chief Minister के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. दोनों ने स्वर्गीय सायरा मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की.
हेमंत सोरेन ने शोकाकुल परिजनों से बातचीत करते हुए कहा कि मां का जाना किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस कठिन समय में पूरे परिवार को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करें.
पूर्व Chief Minister अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का 23 नवंबर की देर रात 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार जारी था.
मां के निधन के बाद अर्जुन मुंडा ने social media मंच पर एक अत्यंत भावुक संदेश साझा किया था. उन्होंने मां के स्नेह, त्याग और आशीर्वाद को याद करते हुए लिखा था कि उनके जाने से सिर से ममता का साया उठ गया है और जीवन का सबसे मजबूत संबल छिन गया है. उन्होंने यह भी कहा था कि मां के साथ होने से जीवन की हर कठिनाई सहज और हर पीड़ा हल्की महसूस होती थी. दिवंगत सायरा मुंडा की अंतिम यात्रा घोड़ाबांधा स्थित आवास से निकली थी और Monday को जमशेदपुर के स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ था.
–
एसएनसी/एएसएच


