Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

भोपाल में जैन संत विद्यासागर पर स्मारक डाक टिकट जारी, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

Bhopal  में जैन संत विद्यासागर पर स्मारक डाक टिकट जारी, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

Bhopal 27 नवंबर . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal में आयोजित समारोह में जैन संत विद्यासागर पर डाक टिकट का विमोचन किया गया. इस समारोह में Chief Minister मोहन यादव मौजूद रहे, वहीं केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअल जुड़े. Bhopal के एमपी नगर स्थित विद्योदय तीर्थ में केंद्रीय संचार मंत्रालय द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में पांच रुपए मूल्य के स्मारक डाक टिकट (मिनिएचर शीट) का विमोचन किया गया.

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने New Delhi से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मारक डाक टिकट के विमोचन में सहभागिता की. Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि महानता यूं ही अर्जित नहीं होती, इसके लिए निःस्वार्थ भाव से सम्पूर्ण जीव-जगत के हित में प्राण-प्रण से जीवन साधना करनी पड़ती है. सच्ची महानता किसी पद-प्रतिष्ठा या सम्पत्ति के वैभव प्रदर्शन में नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और परम ज्ञान से जीवों के कल्याण (परोपकार) में है.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि संत आचार्य विद्यासागर महाराज तप, त्याग, संयम और करुणा की साक्षात् प्रतिमूर्ति थे. दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन मूल्यों का स्मरण करते हुए उनकी स्मृति में भारतीय डाक विभाग ने स्मारक डाक टिकट जारी किया है. आचार्य विद्यासागर महाराज ने सूर्य के समान हम सभी को आशीर्वाद प्रदान किया. सूर्य के प्रकाश में सप्त रंग शामिल होते हैं, लेकिन वे दिखाई नहीं देते हैं, इसके लिए प्रिज्म की आवश्यकता होती है. उसी प्रकार आचार्य विद्यासागर भौतिक शरीर से हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन वे वायु और सूर्य के सप्त रंगों के समान हमारे आसपास मौजूद हैं. उनका आशीर्वाद आज भी हम सभी को मिल रहा है. विद्यासागर महाराज ने अपना घर-परिवार त्यागकर तपोसाधना, भक्ति और जनकल्याण का मार्ग चुना था. उन्होंने अमीर हों या गरीब, समाज के हरेक व्यक्ति के जीवन में ‘जियो और जीने दो’ के भाव को चरितार्थ कर दिखाया.

इससे पहले, Chief Minister यादव ने पूज्य संत समय सागर महाराज के पाद प्रक्षालन किए. तत्पश्चात आयोजकों द्वारा तैयार किए गए आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर चित्र का अनावरण भी किया.

इस अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन-दर्शन, पशु कल्याण, सामाजिक कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला.

–

एसएनपी/एएसएच

Share