महाराष्ट्र साइबर की कार्रवाई, ‘बॉस स्कैम’ में कंपनी से ठगे गए 2 करोड़ में से 1.81 करोड़ रिकवर

Mumbai , 27 नवंबर . Maharashtra साइबर ने साइबर फ्रॉड के एक बड़े मामले में सफलता हासिल की है. ‘बॉस स्कैम’ में ठगी का शिकार हुई Mumbai की एक कंपनी को 1 करोड़ 81 लाख 446 रुपए वापस दिलाए गए हैं. ठगों ने कंपनी के खाते से 2 करोड़ रुपए उड़ाए थे.
दरअसल, 28 अक्टूबर 2026 को Mumbai की एक कंपनी के साथ ‘बॉस स्कैम’ किया गया. इसमें ठग कंपनी के बड़े अधिकारी या बॉस बनकर कर्मचारी को फोन/मैसेज करते हैं और अर्जेंट बिजनेस की जरूरत बताकर पैसे ट्रांसफर करवाते हैं. इसी तरीके से ठगों ने कंपनी के खाते से 2 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए.
शिकायत मिलने पर 29 अक्टूबर 2026 को नोडल साइबर Police स्टेशन, Maharashtra साइबर, Mumbai में First Information Report दर्ज की गई. First Information Report भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 318(2), 319(2) और आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(डी) के तहत दर्ज की गई.
शिकायत मिलते ही Maharashtra साइबर ने पैसों का ट्रेल ट्रेस किया. बैंकों और फाइनेंशियल संस्थाओं के साथ लगातार संपर्क कर ठगी की रकम को फ्रीज करवाया, ताकि ठग उसे आगे ट्रांसफर या निकाल न सकें. इसके बाद कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.
23 नवंबर 2026 को कोर्ट के आदेश के बाद बैंकों से फॉलोअप कर 1,81,00,446 रुपए पीड़ित कंपनी के खाते में वापस क्रेडिट करवाए गए. इस मामले में Maharashtra साइबर की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है. इसी के साथ Maharashtra साइबर ने सभी कंपनियों और कर्मचारियों को ‘बॉस स्कैम’ से सावधान रहने की अपील की है.
साइबर फ्राड के एक अन्य मामले में Friday को उत्तर प्रदेश के एक 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उस पर आरोप है कि उसने अपना बैंक खाता साइबर जालसाजों को उपलब्ध कराया था. Gujarat के एक निवासी ने व्हाट्सएप पर आई शादी के निमंत्रण वाली फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड कर ली थी, जिसके बाद उसके खाते से पैसे निकालकर जालसाजों के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए थे.
आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की धर्मनगरी कॉलोनी के रहने वाले देवेंद्र मलिक के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने कमीशन के बदले साइबर ठगों को अपना बैंक खाता इस्तेमाल करने दिया. सूरत शहर Police की साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार, उसने निकाली गई रकम का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रख लिया और बाकी रकम अपने फरार साथियों को दे दी. यह मामला 10.02 लाख रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है.
–
डीके/डीकेपी


