Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

नाबालिग से जुड़े मामले में पत्रकार की गिरफ्तारी पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, झारखंड सरकार से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

नाबालिग से जुड़े मामले में पत्रकार की गिरफ्तारी पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, Jharkhand Government से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

रांची, 27 नवंबर . Jharkhand में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से जुड़े पॉक्सो मामले की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार की गिरफ्तारी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया है. आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में Jharkhand के Police महानिदेशक (डीजीपी) और राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

आयोग ने यह कार्रवाई मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत दर्ज शिकायत पर की है. शिकायत में नाबालिग से जुड़े पॉक्सो मामले की जांच, स्थानीय समाचार संगठन के कार्यालय में Police छापेमारी, पत्रकारिता से जुड़े उपकरणों की जब्ती और नाबालिग से संबंधित आरोपों के आधार पर पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए गए थे.

शिकायत में पूरे घटनाक्रम की जांच और संबंधित कार्रवाई की निष्पक्षता को लेकर चिंता जताई गई थी. इसके बाद आयोग की पीठ ने मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य के संबंधित अधिकारियों से आरोपों की जांच कर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है.

आयोग ने Jharkhand के मुख्य सचिव और Police महानिदेशक को निर्देश दिया है कि वे शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की जांच कर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें. आयोग रिपोर्ट की समीक्षा करेगा.

इस मामले में आयोग की कार्यवाही की प्रति केंद्रीय गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा प्रभाग के संयुक्त सचिव को भी सूचना के लिए भेजी गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का संज्ञान ऐसे समय में आया है, जब Jharkhand में नाबालिग से जुड़े संवेदनशील मामले की रिपोर्टिंग के बाद पत्रकार की गिरफ्तारी, समाचार संगठन के कार्यालय में कथित छापेमारी और उपकरणों की जब्ती को लेकर पत्रकार संगठनों ने चिंता जताई है.

आयोग के निर्देश के बाद अब राज्य Government और Police प्रशासन को शिकायत में उठाए गए आरोपों की जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी होगी.

–

एसएनसी/एएसएच

Share