प्रशासनिक सुधारों में पुराने नियम हटाने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर सरकार का जोर: जितेंद्र सिंह

New Delhi, 27 नवंबर . केंद्र Government का जोर नए नियम बनाने के बजाय पुराने और अप्रासंगिक नियमों को हटाने तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर रहा है. Union Minister डॉ. जितेंद्र सिंह ने Friday को यह बात कही.
Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में 2014 से अपनाए गए शासन के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए Union Minister ने राजपत्रित अधिकारियों से दस्तावेजों के सत्यापन की अनिवार्यता समाप्त कर स्व-प्रमाणन (सेल्फ अटेस्टेशन) की व्यवस्था लागू करने को एक अहम उदाहरण बताया. उन्होंने इसे देश के युवाओं के प्रति Government के भरोसे का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया.
Government राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलनों और शासन से संबंधित चर्चाओं को केवल दिल्ली तक सीमित रखने के बजाय देश के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित करने को भी लगातार प्रोत्साहित करती रही है.
राज्यों में की गई पहलों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य प्रशासनिक पहुंच बढ़ाना, अधिकारियों में भागीदारी की भावना मजबूत करना और केंद्र तथा राज्य प्रशासन के बीच सीधे संवाद के अवसर उपलब्ध कराना है.
डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रशासनिक सुधारों को मजबूत करने, अंतरराज्यीय सहयोग बढ़ाने और जवाबदेह, भूमिका आधारित, प्रौद्योगिकी संचालित तथा नागरिक केंद्रित प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करने का आह्वान किया.
Lucknow में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिवों के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बदलते प्रशासनिक परिदृश्य में अधिकारियों को पारंपरिक नियम आधारित कार्यप्रणाली से आगे बढ़कर भूमिका केंद्रित दृष्टिकोण अपनाना होगा. इसमें संस्थागत क्षमता, पेशेवर दक्षता, नैतिक आचरण और नागरिकों के प्रति जवाबदेही पर अधिक जोर देने की जरूरत है.
उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र का सम्मेलन गुवाहाटी तक सीमित रखने के बजाय ईटानगर में आयोजित करने और लेह तथा कटरा जैसे स्थानों पर शासन संबंधी सम्मेलन आयोजित करने का उदाहरण दिया.
मंत्री ने कहा कि इस तरह की पहल से केंद्र Government के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य प्रशासन के साथ सीधे संवाद करने और क्षेत्रीय प्रशासनिक चुनौतियों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिला है.
उन्होंने कहा कि इस दृष्टिकोण से केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिला है.
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) और प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के माध्यम से विकसित जिला शासन सूचकांक का उल्लेख करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश की सराहना की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उन शुरुआती राज्यों में शामिल है, जिन्होंने इस पहल को अपनाया. राष्ट्रीय स्तर पर विकसित सफल मॉडलों को राज्यों में अपनाया जाना चाहिए, जबकि राज्यों की प्रभावी कार्यप्रणालियों को भी देशभर में लागू करने की दिशा में प्रयास होना चाहिए.
–
डीएससी


