Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

एमपी: अखाड़े में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, कुश्ती कोच गिरफ्तार

एमपी: अखाड़े में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, कुश्ती कोच गिरफ्तार

इंदौर, 27 नवंबर . Madhya Pradesh के इंदौर में एक पारंपरिक कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र (अखाड़े) में 14 वर्षीय लड़के के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में Police ने एक कोच को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मनीष सेन के रूप में हुई है, जो सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस अखाड़े में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहा था.

शिकायत मिलने के बाद Police ने ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज’ (पॉक्सो) एक्ट और अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

अतिरिक्त Police उपायुक्त (डीसीपी) अमरेंद्र सिंह ने समाचार एजेंसी को बताया कि शिकायतकर्ता एक नाबालिग है, जो इस केंद्र में कुश्ती का प्रशिक्षण लेता था. यहां कई बच्चे कुश्ती और अन्य पारंपरिक शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण लेते हैं.

अमरेंद्र सिंह ने कहा, “नाबालिगों सहित कई बच्चे कुश्ती और अन्य पारंपरिक शारीरिक गतिविधियां सीखने के लिए अखाड़े में आते हैं. उन्हें प्रशिक्षण देने के काम में कई लोग शामिल हैं.” उन्होंने बताया कि नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसके साथ एक ऐसी घटना हुई है, जो ‘पॉक्सो एक्ट’ के तहत अपराध की श्रेणी में आती है.

अतिरिक्त डीसीपी ने कहा, “शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एक ‘संज्ञेय अपराध’ दर्ज किया गया है. आरोपी मनीष, जो अखाड़े में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहा था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.”

Police अधिकारी ने बताया कि इस कथित घटना की परिस्थितियों का पता लगाने और मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

‘संज्ञेय अपराध’ वे गंभीर अपराध होते हैं, जिनमें Police बिना वारंट के आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है और मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना भी जांच शुरू कर सकती है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएसवाई) के तहत इन मामलों में Police के लिए प्राथमिकी (First Information Report ) दर्ज करना अनिवार्य होता है.

–

आरएसजी/डीकेपी

Share