Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

कर्नाटक: ग्राम पंचायत सदस्य के भाई की गोली मारकर हत्या, गोलीबारी में दो लोग घायल

कर्नाटक: ग्राम पंचायत सदस्य के भाई की गोली मारकर हत्या, गोलीबारी में दो लोग घायल

Bengaluru, 27 नवंबर . Bengaluru ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक के सोलुर कस्बे में Friday को ‘आश्रय’ मुफ्त आवास योजना से जुड़े जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की एक घटना में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए.

मृतक की पहचान ग्राम पंचायत सदस्य के भाई लिखित गौड़ा के रूप में हुई है. आरोपी की पहचान पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य रमेश के तौर पर की गई है. होसकोटे Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

शुरुआती जांच के अनुसार, यह घटना तब हुई जब अधिकारी और स्थानीय निवासी सोलुर के पास ‘आश्रय योजना’ के तहत घर बनाने के लिए आवंटित जमीन पर पहुंचे. वे वहां कथित अतिक्रमण को हटाने और जमीन की मार्किंग का काम करने गए थे.

बताया जा रहा है कि रमेश पर जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप था और वह आश्रय योजना के तहत घरों के निर्माण का विरोध कर रहा था. यह भी कहा जा रहा है कि वह इस जमीन को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में भी शामिल था.

जब अधिकारी और स्थानीय निवासी अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे तो रमेश ने इसका विरोध किया और अपनी डबल-बैरल बंदूक से गोली चला दी.

लिखित गौड़ा, जो अपने काम पर जा रहे थे, भीड़ देखकर वहां रुक गए और अपने मोबाइल फोन पर घटना की रिकॉर्डिंग करने लगे. स्थानीय लोगों के अनुसार, उनका इस जमीन विवाद या वहां चल रही कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं था.

लिखित की वीडियो रिकॉर्डिंग से नाराज होकर रमेश कथित तौर पर अपने घर के अंदर गया, बंदूक निकाली और उस पर गोली चला दी. बताया जाता है कि आरोपी ने पहले दो राउंड फायरिंग की, फिर वापस अपने घर जाकर बंदूक में दोबारा गोलियां भरीं और खिड़की से एक और राउंड फायर किया. गोली लगने से लिखित गौड़ा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए.

होसकोटे से कांग्रेस विधायक शरथ बच्छे गौड़ा ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, “आज होसकोटे तालुक के सोलुर गांव में आश्रय योजना के तहत जमीन तैयार करने के दौरान एक दुखद घटना घटी. गोलीबारी हुई, जिसमें लिखित गौड़ा की जान चली गई. 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस नुकसान को सहने की हिम्मत मिले. आरोपी रमेश अचानक वहां आया और लिखित गौड़ा पर गोलियां चला दीं.”

होसकोटे Police ने रमेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. घटनाक्रम का सही ब्योरा जानने और किन परिस्थितियों में यह गोलीबारी हुई, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.

–

डीके/डीकेपी

Share