हूती समूह ने यमन के ताइज प्रांत में हवाई हमले का किया दावा, 11 लोगों की मौत

सना, 27 नवंबर . यमन के हूती समूह ने Friday को दावा किया कि सऊदी अरब से जुड़े एक हवाई हमले में दक्षिण-पश्चिमी ताइज प्रांत में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे.
हूती समर्थित अल-मसीरा टीवी के अनुसार, यह हमला ताइज के दक्षिणी हिस्से में स्थित प्रशासनिक केंद्र अल-तुरबाह में एक रिहायशी इमारत पर हुआ. राहत और बचाव दल ने मलबे से आठ शव बरामद किए.
एक स्थानीय सूत्र ने बताया कि यह इमारत आइसक्रीम बेचने वालों के रहने की जगह के रूप में इस्तेमाल की जाती थी. उसके अनुसार, मारे गए लोगों में ज्यादातर बच्चे थे. social media पर सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग मलबे के बीच फंसे लोगों की तलाश करते नजर आए.
रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में सैन्य विमानों की लगातार उड़ानें जारी रहने की वजह से राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है और बचाव दल बाकी पीड़ितों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, अल-मसीरा टीवी ने बताया कि यमन के लाल सागर तट पर स्थित मोखा जिले में तीन हवाई हमले हुए, जबकि पड़ोसी दक्षिणी प्रांत लहज के अल-कब्बैता जिले में भी एक हमला किया गया. इस बीच, यमन में सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने कहा कि उसने हूती समूह की ओर से सऊदी अरब के खिलाफ दागी गई तीन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही नष्ट कर दिया.
गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने Thursday तड़के social media मंच ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने राजधानी रियाद की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक लिया. उन्होंने बताया कि मिसाइलों को रोके जाने के दौरान शहर के मध्य हिस्से में जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं.
इससे पहले Wednesday देर रात अल-मलिकी ने कहा था कि सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र की ओर दागी गई एक क्रूज मिसाइल को भी नष्ट कर दिया गया.
ये घटनाएं ऐसे समय में सामने आई हैं जब हूती समूह और सऊदी समर्थित Governmentी बलों के बीच संघर्ष तेज होता दिख रहा है. हाल के दिनों में हूती समूह ने सऊदी अरब के बंदरगाहों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर कई हमलों का दावा किया है, जबकि हूती मीडिया का कहना है कि यमन में सऊदी हवाई हमलों में भी तेजी आई है.
यमन साल 2014 के अंत से संघर्ष की चपेट में है. उस समय हूती लड़ाकों ने राजधानी सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद 2015 में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त Government के समर्थन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने सैन्य हस्तक्षेप शुरू किया था.
–
एवाई/डीकेपी


