Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान: कराची में निर्माणाधीन इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या छह हुई, तलाशी अभियान जारी

Pakistan: कराची में निर्माणाधीन इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या छह हुई, तलाशी अभियान जारी

इस्लामाबाद, 27 नवंबर . Pakistan के कराची में बलूच कॉलोनी इलाके के पास Wednesday को ढही निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के मलबे से Friday को दो और शव बरामद किए गए. इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, Wednesday को छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई थी. हादसे में शुरुआती तौर पर तीन लोगों की मौत हुई थी और 14 अन्य घायल हुए थे. Thursday को मलबे से एक और शव बरामद किया गया, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई थी. Friday को दो और शव मिलने के बाद यह आंकड़ा छह पहुंच गया.

Pakistan के अखबार डॉन के अनुसार, रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. बचावकर्मियों ने मलबे के नीचे कुछ और लोगों के शवों का पता लगाया है.

इमारत के कथित अवैध निर्माण को लेकर Police ने सिंध स्थानीय Government विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में इमारत के चार मालिकों, बिल्डर, वास्तुकार, संरचनात्मक इंजीनियरों और ठेकेदारों के नाम शामिल हैं.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इमारत के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था. साथ ही, आरोप लगाया गया कि संबंधित लोगों और Governmentी विभागों के अधिकारियों ने स्वीकृत निर्माण योजना का पालन नहीं किया और अतिरिक्त निर्माण कराया, जिसके कारण इमारत ढह गई.

Police ने मामले में इमारत के एक मालिक और तीन ठेकेदारों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Pakistan में कमजोर सुरक्षा नियमों के पालन और निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण इमारतों और छतों के ढहने की घटनाएं अक्सर सामने आती रही हैं.

इससे पहले 5 नवंबर को कराची में एक दुकान की छत ढहने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. यह हादसा दुकान में निर्माण कार्य के दौरान हुआ था. बचावकर्मियों ने मलबे से तीन लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया था.

वहीं, 15 अक्टूबर को Pakistan के पेशावर के अफरीदी आबाद इलाके में एक स्कूल की इमारत ढहने से 31 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में 30 छात्र और एक महिला शिक्षक शामिल थे. कैपिटल सिटी Police अधिकारी मियां सईद ने बताया था कि स्कूल के मालिक को हिरासत में लिया गया था. उन्होंने कहा था कि स्कूल की छत का निर्माण कमजोर तरीके से किया गया था और संकरी गलियों में स्थित होने के कारण बचाव अभियान में कठिनाई हुई थी.

–

डीएससी

Share