सेवा दूत अभियान से संगठन और बूथ सशक्तिकरण को गति मिलेगी: हेमंत खंडेलवाल

Bhopal , 26 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि 25 दिवसीय सेवा दूत अभियान से संगठन विस्तार के साथ बूथ सशक्तिकरण को गति मिलेगी.
प्रदेश में एक से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा दूत अभियान’ के अंतर्गत Thursday को Bhopal , चंबल, ग्वालियर एवं नर्मदापुरम संभाग के सेवा दूतों एवं विधानसभा समन्वयकों की प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि सेवा दूत अभियान के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में 25 दिनों तक प्रवास कर संगठन को मजबूत करने के साथ Prime Minister Narendra Modi के सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे.
हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेवा दूतों के माध्यम से यह अभियान संचालित किया जाएगा. प्रदेश के 1,313 मंडलों और 71 हजार बूथों तक सेवा, संवाद और संगठन का संदेश पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है. औसतन प्रत्येक मंडल में पांच दिन प्रवास कर सेवा दूत बूथ स्तर तक पहुंचने और संगठन की वास्तविक स्थिति समझने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र का मोह छोड़कर दूसरे क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए 25 दिन समर्पित करना कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा और सेवाभाव का परिचायक है.
कुशाभाऊ ठाकरे की कार्यकर्ता भावना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी सेवा और समाज के बीच उसके योगदान से होती है. Prime Minister मोदी के सेवा संकल्प को प्रत्येक विधानसभा तक पहुंचाना इस अभियान का मूल उद्देश्य है. चुनावों में भाजपा की सफलता का वास्तविक श्रेय उन कार्यकर्ताओं को मिलेगा, जो आज दूसरे क्षेत्रों में जाकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए परिश्रम कर रहे हैं.
Chief Minister मोहन यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में India विश्व की महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है. सेवा दूत इस बदलते India की उपलब्धियों, सेवा और सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं. संविधान की मूल भावना, देश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय स्वाभिमान और विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं तथा Government की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.
उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर सेवा दूतों का प्रशिक्षण देश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है. Prime Minister मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा संकल्प ने India को विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. आज India आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है. रूस सहित 40 से अधिक देशों के साथ रुपए में व्यापार की व्यवस्था ने आर्थिक आत्मनिर्भरता को नई दिशा दी है. देश की सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में India पहले से अधिक आत्मविश्वास और सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि सेवा दूत देश की इन उपलब्धियों और बदलते India की तस्वीर तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचाएं.
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सेवा दूत अभियान केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य जनसेवा के माध्यम से समाज से सीधा जुड़ाव स्थापित करना है. Prime Minister मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ Government की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना, लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक लेना और स्थानीय जनसमस्याओं की पहचान कर उनके समाधान में सहयोग करना अभियान के प्रमुख उद्देश्य हैं.
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का मूल भाव सेवा है और प्रत्येक गतिविधि में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है. सेवा दूत 25 दिनों तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर नशामुक्ति जागरूकता, स्वच्छता अभियान, नवमतदाता जागरूकता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों का संचालन करेंगे. इन कार्यक्रमों में सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. सेवा दूत आमजन की बात सुनें, उनकी समस्याओं और सुझावों को समझें तथा पूरे अभियान में सेवा, संवेदनशीलता और जनसंपर्क को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे.
–
एसएनपी/डीकेपी


