Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

पंजाब: हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 9 पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

पंजाब: हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 9 पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

चंडीगढ़, 25 नवंबर . अमृतसर Police ने हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले चार नेटवर्कों का भंडाफोड़ किया है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने social media पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है.

पंजाब डीजीपी की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “अमृतसर कमिश्नरेट Police ने हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले चार अवैध नेटवर्कों का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की है. Police ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 9 अवैध पिस्तौल, 1.313 किलोग्राम हेरोइन, नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले 60,000 रुपए और 13 कारतूस बरामद किए हैं.”

डीजीपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशों में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे, जो आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे. अमृतसर के छेहरटा और रंजीत एवेन्यू Police स्टेशनों में अलग-अलग First Information Report दर्ज की गई हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है, ताकि हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके, अन्य साथियों की पहचान की जा सके और इस अवैध नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म किया जा सके.”

डीजीपी ने आगे लिखा, “पंजाब Police संगठित आपराधिक नेटवर्कों को तोड़ने, अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और एक सुरक्षित तथा नशा-मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

इससे पहले 23 नवंबर को भी पंजाब के अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमापार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था. Police ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों पर कार्रवाई की थी और 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी.

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी देते हुए social media पर पोस्ट शेयर की थी. गौरव यादव ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर भारत-Pakistan सीमा के अजनाला सेक्टर से हेरोइन की खेप प्राप्त कर रहे थे और उसे अन्य पक्षों को आपूर्ति कर रहे थे. अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई है. अन्य सहयोगियों की पहचान करने और इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक सहित पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है.

–

एसडी/एबीएम

Share