Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार,राष्ट्रीय

कैबिनेट ने असम में 2,014 करोड़ रुपए की लागत से डोलू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने को दी मंजूरी

कैबिनेट ने असम में 2,014 करोड़ रुपए की लागत से डोलू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने को दी मंजूरी

New Delhi, 25 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने Wednesday को असम के सिलचर के निकट डोलू में एक नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दे दी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा विकसित की जाने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,014 करोड़ रुपये होगी.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य मौजूदा सिलचर हवाईअड्डे पर मौजूद परिचालन और भूमि संबंधी सीमाओं को दूर करना तथा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही हवाई यात्रा की मांग को पूरा करना है. वर्तमान सिलचर हवाईअड्डा रक्षा भूमि से घिरे एक सिविल एन्क्लेव के रूप में संचालित होता है, जिसके विस्तार की सीमित संभावनाएं हैं.

कछार जिले में स्थित डोलू को बराक घाटी का रणनीतिक केंद्र माना जाता है, जो अपने चाय बागानों, कृषि आधारित उद्योगों और इको-टूरिज्म तथा सांस्कृतिक पर्यटन की संभावनाओं के लिए जाना जाता है.

प्रस्तावित हवाईअड्डे में 12,351 वर्गमीटर क्षेत्रफल का आधुनिक टर्मिनल भवन बनाया जाएगा, जो पीक आवर्स में 800 यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा. टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं, हरित भवन (ग्रीन बिल्डिंग) सिद्धांतों और भविष्य में विस्तार की क्षमता को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा.

परियोजना के तहत 2,705 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे विकसित किया जाएगा, जो कोड-4सी मानकों के अनुरूप होगा और ए-320 श्रेणी के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त रहेगा. इसके अलावा छह ए-320 विमानों की पार्किंग क्षमता वाला नया एप्रन और एक समर्पित आइसोलेशन बे भी बनाया जाएगा.

Government का कहना है कि डोलू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट दक्षिण असम और पड़ोसी राज्यों के क्षेत्रों में बढ़ते हवाई यातायात की जरूरतों को पूरा करेगा. साथ ही इससे मौजूदा हवाई अवसंरचना पर दबाव कम होगा और व्यापार, निवेश तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

बयान में कहा गया है कि यह परियोजना पूर्वोत्तर India को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास गलियारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास के नए अवसर खोलेगी.

गौरतलब है कि केंद्र Government उड़ान योजना और अन्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी कार्यक्रमों के तहत पूर्वोत्तर India में एयरपोर्ट और हेलिपोर्ट नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है, जिसका उद्देश्य यात्री और कार्गो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है.

पूर्वोत्तर राज्यों में उड़ान योजना के तहत जिन हवाईअड्डों और हेलिपोर्टों को विकास और संचालन के लिए चिन्हित किया गया है, उनमें पासीघाट, तेजू, होलोंगी, जोरहाट, लीलाबाड़ी, रुपसी, तेजपुर, दीमापुर, शिलांग और पाक्योंग शामिल हैं.

Governmentी आंकड़ों के अनुसार, उड़ान योजना के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र में अब तक 90 हवाई मार्गों का संचालन शुरू किया जा चुका है.

–

डीबीपी

Share