Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति

देश की मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा ही मिलेगा : अमित शाह 

देश की मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा ही मिलेगा : अमित शाह

New Delhi, 26 नवंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Thursday को कहा कि देश की मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा ही मिलेगा, यह हमारा संकल्प है. उन्होंने कहा कि भाजपा और Prime Minister Narendra Modi का संकल्प है कि इस देश की मातृशक्ति को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.

New Delhi में आयोजित संविधान गौरव दिवस समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “106वां संविधान संशोधन, जिसमें 33 प्रतिशत मातृशक्ति को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण देने का काम करेंगे. कांग्रेस पार्टी इसको रोककर बैठी है. मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि भाजपा और हमारे नेता Narendra Modi का संकल्प है कि इस देश की मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा ही मिलेगा, आप हमें रोक नहीं सकते.”

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह संविधान निर्माताओं के सपनों और आकांक्षाओं को याद करने का दिन है. शाह ने कहा, “मेरा मानना है कि इन 80 वर्षों में हमारे देश के लोगों ने यह साबित कर दिया है कि भले ही 1949 में संविधान ने लोकतंत्र का ढांचा दिया, लेकिन हमारे देश की सभ्यता ने हजारों वर्षों से लोकतांत्रिक मूल्यों को संजोकर रखा है, जो अब संविधान के अनुच्छेदों के जरिए दिखाई देते हैं.”

उन्होंने कहा, “इन 80 वर्षों में हमारे संविधान, संवैधानिक संस्थाओं, शासन-व्यवस्था और लोकतंत्र के प्रति भरोसा बढ़ा है. संविधान का सम्मान करने के भी दो तरीके हैं. एक तरीका तो यह है कि जैसे हम सभी ने संविधान की एक किताब, एक पवित्र किताब के साथ आपका स्वागत किया, कोई इसे हाथ में उठाकर दिखा सकता है, कोई इसे अपनी जेब में रखकर लहरा सकता है और जनता के सामने पेश कर सकता है और दूसरा तरीका यह है कि संविधान ने जो कसौटियां तय की हैं, जो मानक निर्धारित किए हैं, एक व्यक्ति और एक Political दल के रूप में उन मानकों पर खरा उतरा जाए.”

अमित शाह ने कहा, “हमारा संविधान स्वाधीनता सेनानियों के स्वप्नों और आकांक्षाओं का एक प्रतिबिंब है. आज New Delhi में आयोजित संविधान गौरव दिवस समारोह में संविधान निर्माताओं को नमन किया और संवैधानिक मूल्यों के प्रति देश के संकल्प को दोहराया.”

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस की Governmentों द्वारा संविधान को केवल शासन चलाने की मार्गदर्शिका मानने का प्रयास हुआ और इसकी मूल भावना को जनता में मजबूत करने की प्रक्रिया को भुला दिया गया. वहीं मोदी जी ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया.”

शाह ने कहा, “मोदी Government में संविधान के आदर्श केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार, गरिमा व समान अवसर सुनिश्चित करने का सशक्त आधार बने हैं. Government ने संविधान की भावना को जमीन पर उतारने का काम किया है. चाहे गरीबों को घर, शौचालय, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधा देना हो या फिर महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को अधिकार देना हो, हर योजना में संविधान के मूल्यों को केंद्र में रखा गया है.”

–

एससीएच/वीसी

Share