Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

इंदौर और भोपाल में भू-माफिया और प्रशासनिक संरक्षण की हो उच्चस्तरीय जांच : जीतू पटवारी

इंदौर और भोपाल में भू माफिया और प्रशासनिक संरक्षण की हो उच्चस्तरीय जांच : जीतू पटवारी

इंदौर और Bhopal  में भू-माफिया और प्रशासनिक संरक्षण की हो उच्चस्तरीय जांच : जीतू पटवारी

Bhopal , 25 नवंबर ( ). Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal और व्यापारिक नगरी इंदौर में बड़ी तादाद में जर्जर और गैर कानूनी तरीके से बनाए गए मकानों को तोड़ा गया है. इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि भूमाफियाओं और प्रशासनिक संरक्षण की उच्च स्तरीय जांच हो. उन्होंने Chief Minister मोहन यादव को पत्र भी लिखा है .

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने Chief Minister मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर और Bhopal में हाल ही में हुई मकानों की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, सुरक्षित आवास, उचित मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश में भू-माफिया एवं अवैध कॉलोनियों के मामलों की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

जीतू पटवारी ने पत्र में लिखा कि Madhya Pradesh में भाजपा पिछले 25 वर्षों से जनमत और सत्ता का नेतृत्व कर रही है. जनता ने विकास, सुरक्षित आवास, बेहतर जीवन और सुशासन की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन इंदौर और Bhopal में हाल ही में हुई मकानों की तोड़फोड़ ने एक बेहद गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने सवाल किया है कि क्या प्रदेश में जमीन खरीदने, मकान बनाने और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने वाला आम नागरिक ही अंततः Governmentी व्यवस्था की विफलताओं की कीमत चुकाएगा.

उन्होंने कहा कि इंदौर और Bhopal सहित प्रदेश में हालिया तोड़फोड़ से प्रभावित सभी परिवारों का जिला स्तर पर सर्वे करवाकर वास्तविक नुकसान, परिवारों की संख्या, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग सदस्यों का विवरण सार्वजनिक किया जाए. प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाए. पुनर्वास होने तक Government उचित किराया सहायता दे, जिसे बाजार की वास्तविक दरों के अनुरूप निर्धारित किया जाए. जिन मकानों को तोड़ा गया है उनमें से कई मकान बैंक से कर्ज लेकर बनाए गए हैं.

इस बात का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा है कि जिन परिवारों के मकानों पर बैंक ऋण चल रहा है, उनके लिए संबंधित बैंकों से समन्वय कर ऋण की किस्तों पर राहत, पुनर्गठन और ब्याज संबंधी विशेष सहायता की व्यवस्था की जाए. मकान टूटने के साथ कर्ज का बोझ परिवारों को आर्थिक विनाश की ओर धकेल रहा है. मकान, दुकान, घरेलू सामान, आजीविका और निर्माण सामग्री के नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए.

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने विधिवत रजिस्ट्री, बैंक ऋण, संपत्ति कर, बिजली और जलकर के दस्तावेजों के आधार पर मकान बनाए, उनके मामलों की विशेष समीक्षा हो. पटवारी ने कहा कि किसी शहर का विकास उसके नागरिकों को उजाड़कर नहीं, उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देकर मापा जाना चाहिए. 25 वर्षों के जनमत और शासन के बाद प्रदेश की जनता आपसे यही अपेक्षा करती है कि भू-माफिया पर कठोर कार्रवाई हो, प्रशासनिक लापरवाही की जवाबदेही तय हो और बेघर हुए परिवारों को न्याय मिले.

–

एसएनपी/पीएम

Share