Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मणिपुर और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों ने शांति, विकास और आपसी सहयोग पर चर्चा की

मणिपुर और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों ने शांति, विकास और आपसी सहयोग पर चर्चा की

इंफाल, 25 नवंबर . मणिपुर के Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने Wednesday को नागालैंड के Chief Minister नेफ्यू रियो के साथ बैठक की. इस दौरान दोनों राज्यों के बीच शांति, विकास और आपसी सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंफाल के बाबूपाड़ा स्थित Chief Minister के आधिकारिक आवास पर हुई इस बैठक में दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच शांति, विकास और आपसी विश्वास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई.

Chief Minister खेमचंद सिंह ने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, “इंफाल के बाबूपाड़ा स्थित मेरे आधिकारिक आवास पर नागालैंड के Chief Minister डॉ. नेफ्यू रियो से मुलाकात हुई. उनके साथ नागालैंड के विधायक और Chief Minister के सलाहकार अचंबेमो किकोन भी मौजूद रहे.”

खेमचंद सिंह ने कहा, “हमने दोनों राज्यों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक सार्थक बैठक की. इस बैठक में मणिपुर के उपChief Minister लोसी डिखो और एनपीएफ (नागा पीपुल्स फ्रंट) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अवांगबो न्यूमाई भी शामिल हुए.”

60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के पांच विधायक हैं और यह राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली Government की सहयोगी पार्टी है. मणिपुर के उपChief Minister लोसी डिखो, एनपीएफ के एक वरिष्ठ नेता भी हैं.

मणिपुर के तीन जिलों तामेंगलोंग, सेनापति और उखरुल की सीमाएं उत्तर में नागालैंड से लगती है. मणिपुर के छह जिलों तामेंगलोंग, चंदेल, उखरुल, कामजोंग, नोनी और सेनापति में बड़ी संख्या में नागा समुदाय के लोग रहते हैं. ये जिले नागालैंड और म्यांमार की सीमाओं के पास स्थित हैं.

इस साल फरवरी से नागा और कुकी-जो समुदायों के बीच हुई झड़पों में 60 से अधिक लोग मारे गए हैं और दर्जनों घरों को आग लगा दी गई है. हिंसा मुख्य रूप से उखरुल, कामजोंग, कांगपोकपी, तामेंगलोंग और नोनी जिलों के साथ-साथ सेनापति जिले के कुछ हिस्सों तक सीमित रही है.

13 नवंबर को उखरुल जिले के न्यू हेवन में, इंफाल-दीमापुर हाईवे कहे जाने वाले नेशनल हाईवे-2 (एनएच-2) पर कुकी उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में नागा समुदाय के कम से कम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतकों में एक मां और उसका बेटा भी शामिल थे.

मणिपुर के उपChief Minister और वरिष्ठ नागा नेता लोसी डिखो ने इससे पहले राज्य में चल रहे जातीय संकट का स्थायी समाधान खोजने के लिए बातचीत और सुलह का आह्वान किया था.

–

एएसएच/एबीएम

Share