पंजाब में अकाली दल ही बड़ा भाई, भाजपा के साथ मिलकर बनेगी एनडीए सरकार : मंत्री दिलीप जायसवाल

Patna, 25 नवंबर . पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बिहार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि अकाली दल से भाजपा का बहुत पुराना रिश्ता है और दोनों दलों का मिजाज मिलता है. वहीं, एआईटीसी सांसद सौगत रॉय ने दावा किया कि पंजाब में मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है.
मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, “अकाली दल से भाजपा का बहुत पुराना रिश्ता है. पहले भी हम अकाली दल के साथ पंजाब में एनडीए की Government बना चुके हैं. अकाली दल के नुमाइंदे, जो संसद के सदस्य हैं, India Government में मंत्री रह चुके हैं. अकाली दल और भाजपा का मिजाज मिलता है, क्योंकि लोग नशामुक्त और अपराधमुक्त पंजाब चाहते हैं. पंजाब इससे त्रस्त हो चुका है. भाजपा ने अकाली दल को पंजाब में अपना बड़ा भाई बताया है और अब अकाली दल और भाजपा की Government वहां बनेगी. “
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि अगर वे नशामुक्त राज्य बनाना चाहते हैं, तो अच्छा है. अमित शाह को पहले ही यह करना चाहिए था. लेकिन पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी. वहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है. ये लोग अभी तस्वीर में नहीं हैं.
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पूर्व President प्रणब मुखर्जी से मुलाकात संबंधी बयान पर एआईटीसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि इसमें सच्चाई है या नहीं, यह कैसे बताया जाएगा? सुवेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे और इसका कारण वे प्रणब मुखर्जी को बताते हैं. लेकिन प्रणब मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं हैं. तो हम कैसे सत्यापित करेंगे कि Chief Minister सच बोल रहे हैं या नहीं?
यूपी चुनाव से पहले Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि सीटों के बारे में अभी कुछ पक्का नहीं हुआ है. बातचीत चल रही है और हम लोग आशा करते हैं कि इंडी गठबंधन के दोनों पक्षों में समझौता होगा.
राजीव गांधी की हत्या को लेकर राहुल गांधी के दावे पर सौगत रॉय ने कहा कि राहुल गांधी के पिता की हत्या हुई थी. इसे लेकर उनके परिवार में बहुत दुख है. यह भी सही है कि वी. पी. सिंह की Government ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी. राजीव गांधी की मृत्यु के समय उनके साथ केवल दिल्ली Police का एक सब-इंस्पेक्टर था. इसलिए राहुल गांधी यह सब कह सकते हैं.
–
केके/एएस


