Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कानून,राष्ट्रीय

सीजेपी नेता सौरव दास की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

सीजेपी नेता सौरव दास की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

New Delhi, 25 नवंबर ( . दिल्ली हाईकोर्ट ने Wednesday को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेता सौरव दास की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया. सौरव दास ने दावा किया था कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने लंदन जाने से रोक दिया, जहां उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देना था.

सौरव दास के वकील ने Wednesday को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (एसीजे) नितिन वासुदेव साम्ब्रे के सामने इस मामले का जिक्र किया और Wednesday को ही तत्काल सुनवाई की मांग की. वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर पर रोका गया था. उन्हें विदेश यात्रा से रोकने वाला कोई आदेश या ‘लुक आउट सर्कुलर’ नहीं दिखाया गया.

वकील ने कहा, “मुझे इमिग्रेशन पर रोका गया. मुझे कोई आदेश नहीं दिखाया गया. न तो कोई एलओसी था और न ही किसी अथॉरिटी की ओर से मुझे विदेश यात्रा करने से रोकने का कोई निर्देश था. मैं अपनी याचिका पर आज ही तत्काल सुनवाई की मांग कर रहा हूं. अगर सुनवाई हो जाए, तो मैं 27 तारीख तक यूनाइटेड किंगडम पहुंच सकता हूं.”

उन्होंने हाईकोर्ट से Wednesday को ही इस मामले पर सुनवाई करने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि सौरव दास की फ्लाइट Thursday शाम को है, और अगर इस पर तुरंत सुनवाई नहीं हुई, तो याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाएगा.

हालांकि, एसीजे साम्ब्रे ने तत्काल सुनवाई की मांग को खारिज कर दिया और कहा कि इस मामले पर Thursday को सुनवाई होगी. एक्टिंग चीफ जस्टिस ने कहा, “इसे कल के लिए रहने दें.”

सौरव दास ने Monday रात को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया था कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया. उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देना था. यह घटनाक्रम सौरव दास की प्रस्तावित विदेश यात्रा को लेकर चल रही Political बयानबाजी के बीच सामने आया. दिल्ली भाजपा ने उन पर आरोप लगाया कि वे केंद्र Government की ओर से विदेश यात्रा से रोके जाने को लेकर भ्रामक दावे कर रहे हैं.

–

डीसीएच/

Share