Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

युद्ध की गोलीबारी व विस्फोट से घायल जवानों को निकालने का अभ्यास

युद्ध की गोलीबारी व विस्फोट से घायल जवानों को निकालने का अभ्यास

New Delhi, 26 नवंबर . युद्ध के मैदान में हो रही गोलीबारी हो या विस्फोट, घायल सैनिक की जान बचाने के लिए हर सेकंड कीमती होता है. इसी चुनौती से निपटने के लिए India और मलेशिया के सैनिकों ने घायलों को तुरंत उपचार देने और सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया.

संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति 2026 में युद्ध के दौरान इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने गोली और विस्फोट से घायल जवानों को संभालने, खून का बहाव रोकने, विशेष पट्टी बांधने और गंभीर चोटों का प्राथमिक उपचार करने का प्रदर्शन किया है. दोनों देशों के जवानों ने युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों में घायल जवान की स्थिति का तेजी से आकलन करने और बिना समय गंवाए जरूरी चिकित्सा सहायता देने का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण किया है.

India व मलेशिया के जवानों का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास मलेशिया के इपोह में किया जा रहा है. यहां प्रशिक्षण का एक अहम हिस्सा घायलों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित निकालना भी रहा. इसके तहत सैनिकों ने घायल जवानों को तत्काल सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा केंद्र भेजने की प्रक्रियाओं का अभियान पूरा किया. इस दौरान तेजी, सटीकता और आपसी तालमेल पर खास जोर दिया गया.

अभ्यास का मकसद साफ था, युद्ध के मैदान में घायल होने वाले सैनिकों को समय पर मदद मिले और उनकी जान बचाने की क्षमता मजबूत हो. इससे भारतीय और मलेशियाई सेनाओं के बीच संयुक्त अभियान के दौरान बेहतर तालमेल बनाने में भी मदद मिलेगी. सैन्य अभ्यास के साथ भारतीय दल की चिकित्सा टीम ने मलेशिया के क्लिनिक पोस बेवोंग का दौरा किया. यहां भारतीय सेना ने स्थानीय लोगों के लिए सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया.

इस पहल के जरिए चिकित्सा टीम ने स्थानीय आबादी से जुड़ाव बढ़ाने और उनके साथ सद्भाव मजबूत करने का प्रयास किया. इस तरह हरिमाऊ शक्ति 2026 में सैनिकों ने जहां युद्ध के मैदान में एक-दूसरे की जान बचाने का हुनर साझा किया, वहीं स्थानीय समुदाय के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने की पहल भी की.

बता दें कि इससे पहले सेना के विशेष दस्तों और प्रशिक्षित आर्मी डॉग्स ने मिलकर अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया था. अभ्यास के तहत सैनिकों ने कॉम्बैट ट्रैकिंग और हाउस इंटरवेंशन का प्रदर्शन किया. कॉम्बैट ट्रैकिंग के दौरान सैनिकों ने दुश्मन की गतिविधियों का पता लगाने और उसके आने-जाने के रास्तों को पहचानने का अभ्यास किया.

इस विशेष अभ्यास में सेना के प्रशिक्षित आर्मी डॉग्स की मदद से संदिग्ध गतिविधियों के निशान तलाशने पर विशेष जोर दिया गया. वहीं, हाउस इंटरवेंशन के दौरान सैनिकों ने जटिल परिस्थितियों में तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को काबू करने और उन्हें निहत्था करने का अभ्यास किया गया था.

–

जीसीबी/डीकेपी

Share