बेंगलुरु में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5.72 करोड़ की एमडीएमए के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Bengaluru, 25 नवंबर . Bengaluru Police ने Wednesday को बताया कि उन्होंने Bengaluru के येलाहंका सैटेलाइट टाउन Police थाना क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है. Police ने इनके पास से 5.72 किलोग्राम एमडीएमए/मेथामफेटामाइन जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 5.72 करोड़ रुपए है.
Bengaluru सिटी Police के आधिकारिक बयान के अनुसार, 22 नवंबर को जब Police की एक टीम ने छापेमारी की, तो आरोपी प्रतिबंधित नशीले पदार्थों को ड्रग पेडलर्स (नशीले पदार्थों के तस्करों) के बीच बांटने की फिराक में थे, ताकि उन्हें आम जनता और छात्रों को बेचा जा सके.
यह छापेमारी दोपहर करीब 12:30 बजे येलाहंका तालुक के येलाहंका सबअर्बन Police स्टेशन के अंतर्गत, केंचेनाहल्ली गांव में (सर्वे नंबर 25, सिंगनायकानाहल्ली पोस्ट के पास) केंचेनाहल्ली और हारोहल्ली को जोड़ने वाली कच्ची सड़क के किनारे एक खाली जगह पर की गई.
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान Bengaluru के गंगोंडनहल्ली निवासी ईमान पाशा (28) और Bengaluru ग्रामीण जिले के होसकोटे स्थित निसर्ग लेआउट की रहने वाली आयशा सिद्दीकी (27) के रूप में हुई.
Police ने छापेमारी करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने से पहले सबअर्बन Police स्टेशन में मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. जब्त किए गए नशीले पदार्थों की कीमत लगभग 5.72 करोड़ रुपए आंकी गई है.
यह ऑपरेशन उत्तर-पूर्व डिवीजन के Police उपायुक्त (डीसीपी) जी.के. मिथुन कुमार के मार्गदर्शन में येलाहंका सब-डिवीजन के सहायक Police आयुक्त (एसीपी) विजय हदागली के नेतृत्व वाली एक टीम द्वारा चलाया गया.
इस टीम में Police इंस्पेक्टर रूपा हदागली, सब-इंस्पेक्टर आनंद जी.के. और मधुसूदन डी.एल. के साथ-साथ येलाहंका Police स्टेशन के अन्य Policeकर्मी शामिल थे. ऑपरेशन में सीडीआर डिवीजन के बाबू और रविचंद्र के नेतृत्व वाली एक टीम ने भी मदद की.
Police ने बताया कि इस संयुक्त ऑपरेशन के परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और नशीले पदार्थ जब्त कर लिए गए.
इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच के लिए उन्हें Police हिरासत में भेज दिया गया. Police अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये नशीले पदार्थ कहां से आए थे, इन्हें किसे दिया जाना था और इस ड्रग वितरण नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं.
–
डीके/एबीएम


