Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

शिक्षा व्यवस्था का बढ़ेगा वैश्विक दायरा, विदेशी विश्वविद्यालयों को मिले आशय पत्र

शिक्षा व्यवस्था का बढ़ेगा वैश्विक दायरा, विदेशी विश्वविद्यालयों को मिले आशय पत्र

New Delhi, 25 नवंबर . देश में अभी करीब 21 विदेशी उच्च शिक्षण संस्थान काम कर रहे हैं. वहीं, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और इटली के विश्वविद्यालयों सहित कई विदेशी संस्थानों को India में परिसर खोलने के लिए 17 आशय पत्र जारी किए जा चुके हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 25 नवंबर को भारतीय शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर संसद की शिक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी.

दरअसल, India के उच्च शिक्षण संस्थानों के परिसर विदेशों में खोलने के साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों को भी India में अपने परिसर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

Wednesday को हुई इस बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी, उच्च शिक्षा विभाग की सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टीके अनिल कुमार और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रभाव सदियों से दुनिया भर में रहा है. अब Government का लक्ष्य इसे और व्यापक स्तर पर दुनिया तक पहुंचाना है. इसके लिए भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों के विदेशों में परिसर खोलने और विदेशी विश्वविद्यालयों को India में अपने परिसर स्थापित करने की सुविधा देने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि विदेशों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों की बढ़ती मांग भी भारतीय शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता और उसकी वैश्विक पहुंच की संभावनाओं को दिखाती है. बैठक में सांसदों को भारतीय शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई.

उच्च शिक्षा विभाग ने बताया कि इस दिशा में चार प्रमुख रणनीतियों पर काम किया जा रहा है. इनमें विदेशी विश्वविद्यालयों और भारतीय संस्थानों के बीच पढ़ाई और शोध में साझेदारी बढ़ाना, विदेशी विद्यार्थियों को India में पढ़ने के लिए आकर्षित करना, विदेशी विश्वविद्यालयों को India में अपने परिसर खोलने की अनुमति देना और भारतीय विश्वविद्यालयों को विदेशों में परिसर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल है.

इसके अलावा India इनोवेट्स, स्पार्क, ज्ञान और डायरेक्ट एडमिशन ऑफ स्टूडेंट्स अब्रॉड जैसी योजनाओं के माध्यम से भी अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. विद्यार्थियों को India में पढ़ाई के अवसरों की जानकारी देने के लिए ‘स्टडी इन इंडिया’ पोर्टल को भी नए रूप में तैयार किया गया है.

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और विकसित India 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय शिक्षा व्यवस्था में बदलाव किए जा रहे हैं. पाठ्यक्रम को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने, कई भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों व शिक्षकों के आदान-प्रदान जैसे प्रयास किए जा रहे हैं. इसके साथ ही परख राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता और मूल्यांकन के मानकों में समानता लाने पर जोर दिया जा रहा है.

विभाग के अनुसार, दुनिया के 26 देशों में सीबीएसई के 268 स्कूल संचालित हो रहे हैं. Dubai में सीबीएसई का एक क्षेत्रीय कार्यालय भी स्थापित किया गया है. विदेशों में संचालित संबद्ध स्कूलों में शिक्षा और मूल्यांकन की गुणवत्ता एक जैसी बनाए रखने के लिए समान मूल्यांकन व्यवस्था भी लागू की गई है.

बैठक में मौजूद कई सांसदों ने भारतीय शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने और विदेशों में भारतीय शिक्षण संस्थानों का नेटवर्क बढ़ाने सहित कई अहम सुझाव भी दिए.

–

जीसीबी/एएसएच

Share