दो सगे भाइयों ने अपनी पत्नियों की हत्या कर जंगल में दफना दिया, पुलिस ने कब्र से निकाले शव

रांची, 25 नवंबर . Jharkhand के गुमला में दो महिलाओं की हत्या कर उनके शव सिमडेगा जिले के बीरू जंगल में दफनाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस दोहरे हत्याकांड में दोनों महिलाओं के पति आरोपी हैं और सगे भाई हैं. Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. Wednesday शाम को गुमला और सिमडेगा Police की संयुक्त टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जंगल से दोनों शव बरामद किए.
मृतकों की पहचान गुमला के विंध्याचल नगर नदी टोली निवासी मिनी प्रिया (28) और राधिका कुमारी (20) के रूप में हुई है. मिनी प्रिया के पति शिव शंकर साहू और राधिका के पति नवीन साहू हैं. दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं.
सिमडेगा के एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. Police के मुताबिक, दोनों दंपतियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. Saturday को कुछ लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था. इसके बाद दोनों भाई अपनी-अपनी पत्नियों को लेकर घर लौट गए थे.
Monday सुबह करीब नौ बजे परिजनों की दोनों महिलाओं से फोन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद उनका संपर्क नहीं हो सका. Tuesday को दोनों भाई अपने बच्चों के साथ गुमला थाना पहुंचे और पत्नियों के लापता होने की सूचना दी. Police को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ. इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई.
Police के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शिवशंकर ने दोनों महिलाओं की हत्या और एंबुलेंस से जंगल ले जाकर शवों को दफनाने की बात बताई. Police ने शिव शंकर की एंबुलेंस भी जब्त कर ली है. Wednesday को दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सिमडेगा के बीरू जंगल में दफन शवों को बाहर निकाला गया.
यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट दीपक कुमार की मौजूदगी में हुई. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. Police मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
–
एसएनसी/एएसएच


