Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

प्रवासी परिवारों के बच्चों की शिक्षा की भी चिंता हो: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

प्रवासी परिवारों के बच्चों की शिक्षा की भी चिंता हो: Governor मंगुभाई पटेल

Bhopal , 25 नवंबर . Madhya Pradesh के Governor मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रवासी श्रमिक परिवारों के बच्चों के पोषण के साथ ही शिक्षा की चिंता भी की जानी चाहिए. लोकभवन के संदीपनी सभाकक्ष में जनजाति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए Governor पटेल ने कहा कि पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना की सफलता के लिए एकल प्रयास पर्याप्त नहीं है.

योजना अंतर्गत हो रहे कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी पंचायत पदाधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से लेकर क्षेत्र के अन्य सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी है. लक्षित समुदाय के उत्थान के लिए अंतर विभागीय समन्वय के साथ चुनौतियों के समाधान खोजे जाने और क्रियान्वयन की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

Governor पटेल ने कहा कि प्रवासी श्रमिक परिवारों के बच्चों के पोषण के साथ ही शिक्षा की चिंता भी की जानी चाहिए. उनके लिए छात्रावास जैसी पहल पर भी विचार किया जाना चाहिए. योजनाओं की सफलता के लिए छोटी-छोटी व्यावहारिक बातों पर भी ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है, कई बार उनकी उपेक्षा बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है. इसलिए जरूरी है कि कार्यों की समीक्षा बारीकी के साथ की जानी चाहिए.

Governor पटेल ने कहा कि मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन जरूरी है. आंगनबाड़ी केंद्रों तक बारहमासी पहुंच को सुनिश्चित किया जाए. आंगनवाड़ी भवनों के गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के लिए ग्रामीण विकास विभाग और महिला बाल विकास विभाग संयुक्त निरीक्षण की पहल करें. अति पिछड़ी जनजातीय समुदाय की महिलाओं को मिलने वाली योजनाओं आहार, अनुदान और लाडली बहन के क्रियान्वयन संबंधी प्रक्रियाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किया जाए.

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि विभाग द्वारा पोषण प्रयासों के तहत निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं. झाबुआ में आयुष तेल के माध्यम से बच्चों की मालिश के बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं.

उन्होंने कहा कि पोषण प्रयासों पर केंद्रित दृष्टि के साथ प्रवासी श्रमिक परिवार की माता और बच्चों के पोषण के संबंध में भी विशेष ध्यान दिया गया है. उन्होंने श्रीअन्न के पोषण आहार में उपयोग के लिए श्रीअन्न की सभी जिलों में उपलब्धता के संबंध में चर्चा की. आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग संदीप जीआर ने विभाग द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया.

–

एसएनपी/एएसएच

Share