Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सीट शेयरिंग पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन- विरोध करने वालों के अपने निजी एजेंडे हैं

सीट शेयरिंग पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन विरोध करने वालों के अपने निजी एजेंडे हैं

सीट शेयरिंग पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन- विरोध करने वालों के अपने निजी एजेंडे हैं

Lucknow, 25 नवंबर . Samajwadi Party (सपा) की सांसद इकरा हसन ने Wednesday को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की बातचीत पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दावा किया कि इस बातचीत के पीछे मसूद के ‘निजी एजेंडे’ हो सकते हैं.

इससे पहले, जब सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश की और अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी तो इमरान मसूद ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अखिलेश यादव की खैरात का इंतजार करने वाली पार्टी नहीं है.”

इकरा हसन ने से ​​बातचीत करते हुए कहा, “हमारी तरफ से गठबंधन के खिलाफ कभी कोई कड़वी या आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की गई है, और न ही हम भविष्य में ऐसा करेंगे. जिन्हें आपत्ति है, उनके कहीं न कहीं निजी एजेंडे जुड़े हुए हैं. अगर उन्हें समझौते के तौर पर अपने Lok Sabha क्षेत्र में कुछ सीटें छोड़नी पड़ी तो जाहिर है कि उन्हें बुरा लगेगा क्योंकि उनके समीकरण बिगड़ जाएंगे.”

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए जोर देकर कहा कि गठबंधन किसी भी व्यक्ति के ‘अहंकार’ या Political महत्वाकांक्षाओं से कहीं बड़ा है.

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हम उस दर्द को समझ सकते हैं, लेकिन कोई भी गठबंधन किसी व्यक्ति के अहंकार या उसकी Political महत्वाकांक्षाओं से बड़ा होता है. अगर हम उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं तो हम सभी को इस समझदारी और सूझबूझ को बनाए रखना होगा.”

इकरा हसन ने कहा कि Samajwadi Party ने पहले ही सबको स्पष्ट कर दिया है कि जिन सीटों पर सपा के मौजूदा विधायक हैं, उन पर पार्टी अपना दावा करेगी.

उन्होंने आगे कहा, “हम उन सीटों के अलावा बाकी सीटों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि जिन सीटों पर सपा के मौजूदा विधायक नहीं हैं, उनमें से कांग्रेस उन सीटों पर दावा कर सकती है जिन्हें वह जीत सकती है.

उन्होंने कहा, “सीटों की कोई तय ऊपरी सीमा नहीं है, वे जितनी सीटें जीत सकते हैं, हम उसी समीकरण के हिसाब से उन्हें सीटें दे देंगे.”

इससे पहले Wednesday को इमरान मसूद ने बसपा प्रमुख मायावती के साथ गठबंधन करने की इच्छा भी जताई थी. इकरा हसन के अनुसार, पार्टी के आधिकारिक नेतृत्व की ओर से कोई बयान आए बिना इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है.

उन्होंने कहा, “अगर वे गठबंधन नहीं करना चाहते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व को हमें यह बता देना चाहिए, और इसमें कोई दिक्कत नहीं है. हमारे लिए उत्तर प्रदेश का चुनाव महत्वपूर्ण है. हो सकता है कि कांग्रेस के लिए 2029 के चुनाव या अन्य राज्यों के चुनाव अहम हों, लेकिन Samajwadi Party और पीडीए वर्ग के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. हम पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ इस चुनाव में उतरना चाहते हैं. हम अपने सहयोगियों का सम्मान करते हैं और एक ऐसी रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं जिससे हमारी जीत पक्की हो सके.”

सपा नेता ने कहा, “अगर इमरान मसूद को लगता है कि वे इस तरह की टिप्पणियों से अपना प्रभाव जमा सकते हैं, तो ऐसा होने वाला नहीं है, नेतृत्व को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए.”

–

एएसएच/डीकेपी

Share