Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

सशस्त्र बलों के वीरता पुरस्कार विजेताओं को सौगात, अब सभी ट्रेनों में नि:शुल्क यात्रा

सशस्त्र बलों के वीरता पुरस्कार विजेताओं को सौगात, अब सभी ट्रेनों में नि:शुल्क यात्रा

New Delhi, 25 नवंबर . देश की रक्षा में असाधारण साहस और वीरता दिखाने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को अब और अधिक ट्रेनों में यात्रा की सुविधा मिलेगी. ‘चक्र’ श्रृंखला के वीरता पुरस्कार विजेता जवान वंदे India सहित देश की सभी ट्रेनों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे. रेल मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श के बाद इस सुविधा का विस्तार किया है.

इससे पहले, यह सुविधा कुछ निर्धारित ट्रेनों तक सीमित थी. ‘चक्र’ श्रृंखला में परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र व शौर्य चक्र आदि देश के सर्वोच्च सैन्य वीरता पुरस्कार शामिल हैं. ये पुरस्कार युद्ध के दौरान दुश्मन के सामने असाधारण बहादुरी, साहस और बलिदान का परिचय देने वाले सैनिकों को दिए जाते हैं.

परमवीर चक्र देश का सर्वोच्च सैन्य वीरता पुरस्कार है. रेलवे ने ऐसे वीरता पुरस्कार विजेताओं को यह तोहफा दिया है. अब ये पुरस्कार विजेता जवान व अधिकारी वंदे India सहित सभी ट्रेनों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे. जहां पहले यह सुविधा केवल निर्धारित ट्रेनों तक सीमित थी, वहीं अब इसे सभी ट्रेनों पर लागू कर दिया गया है.

रेल मंत्रालय की इस पहल से देश के उन वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया है, जिन्होंने देश की रक्षा में अदम्य साहस, वीरता और बलिदान का परिचय दिया है. सेना ने Wednesday को बताया कि नई व्यवस्था के तहत चक्र श्रृंखला के वीरता पुरस्कार विजेताओं को वंदे India जैसी आधुनिक ट्रेनों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी.

मंत्रालय के अनुसार, इस फैसले से पुरस्कार विजेताओं को पहले से मिल रहे यात्रा संबंधी अधिकारों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उनकी मौजूदा पात्रता और सुविधाएं पहले की तरह ही रहेंगी. केवल निशुल्क यात्रा की सुविधा का विस्तार करते हुए इसमें अब सभी ट्रेनों को शामिल कर लिया गया है.

यह पहल देश के वीर जवानों की बहादुरी, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इसका उद्देश्य उन सैनिकों के योगदान को सम्मान देना है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया है.

–

जीसीबी/एएसएच

Share