हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल

हजारीबाग, 23 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान Monday को Police और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई. कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द स्थित रेलवे साइडिंग के पास हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने से दो अपराधी घायल हो गए. दोनों का संबंध राहुल दुबे गैंग से बताया गया है.
Police के अनुसार, दोनों शातिर शूटर हैं. घटना की पुष्टि हजारीबाग के Police अधीक्षक अमन कुमार ने की है. घायल अपराधियों की पहचान दीप नारायण भगत और राहुल कुमार उर्फ रॉकी के रूप में हुई है. दीप नारायण भगत हजारीबाग जिले के पदमा का रहने वाला है. वहीं, राहुल कुमार उर्फ रॉकी चतरा जिले के नगवां का निवासी है.
Police के अनुसार, दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अपराधी फरार हो गए. उनकी गिरफ्तारी के लिए Police छापेमारी कर रही है. बताया गया है कि हजारीबाग जिले में पिछले कुछ दिनों से राहुल दुबे गैंग के सदस्य लगातार फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. इससे इलाके में दहशत का माहौल था.
Police को सूचना मिली थी कि गैंग के कुछ सदस्य कटकमसांडी रेलवे साइडिंग के पास किसी बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी में हैं. इसके बाद Police ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान Police और अपराधियों का आमना-सामना हो गया और दोनों ओर से गोलीबारी हुई. घटना की सूचना मिलने पर Police अधीक्षक अमन कुमार और अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे.
उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को घायल अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा मामले की आगे की जांच के निर्देश दिए. Police अब फरार अपराधियों की तलाश के साथ राहुल दुबे गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
–
एसएनसी/वीसी


