Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

संजय राउत ने राहुल नार्वेकर पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया, स्पीकर ने दी मानहानि केस की चेतावनी

संजय राउत ने राहुल नार्वेकर पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया, स्पीकर ने दी मानहानि केस की चेतावनी

Mumbai , 23 नवंबर . Maharashtra में एक Political विवाद खड़ा हो गया है. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर जमीन पर कब्‍जा करने का आरोप लगाया है. वहीं, नार्वेकर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद करार दिया.

दरअसल, Maharashtra में उस समय Political विवाद खड़ा हो गया, जब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका में बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण करने और म्हात्रोली गांव में गरीब आदिवासी परिवारों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया.

विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है और राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी है.

Chief Minister फडणवीस को लिखे पत्र में राउत ने राज्य Government से हस्तक्षेप करने और रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका में नार्वेकर से जुड़े जमीन के सौदों में हो रही अनियमितताओं को रोकने की मांग की है.

राउत के मुताबिक, फरवरी 2024 में स्पीकर की पत्नी के नाम पर 15 एकड़ जमीन खरीदे जाने के बाद, म्हात्रोली गांव के गरीब आदिवासी परिवारों (विशेष रूप से कटकारी समुदाय के लोगों) को जबरन विस्थापित कर दिया गया और उनके घर तोड़ दिए गए.

राउत ने आरोप लगाया कि स्पीकर अपने संवैधानिक पद का दुरुपयोग करके Police और राजस्व अधिकारियों पर दबाव डाल रहे हैं. उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की.

राउत ने दावा किया कि अलीबाग में आदिवासी समुदाय नार्वेकर की मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि Police प्रशासन प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए दबाव डाल रहा है.

उन्होंने लिखा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सार्वजनिक जीवन में बुनियादी मानकों का पालन करना चाहिए. अगर ये घटनाएं स्पीकर के दबाव में हो रही हैं, तो नार्वेकर को तुरंत उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए.

राउत ने दावा किया कि स्पीकर और उनके कॉरपोरेटर भाई मकरंद नार्वेकर, अलीबाग तालुका में बड़े पैमाने पर जमीनें खरीद रहे हैं और इस प्रक्रिया में वे गरीब आदिवासी निवासियों को भी नहीं बख्श रहे हैं.

उन्होंने गांव में कटकारी आदिवासी परिवारों की जमीन पर अवैध कब्जे और उनके घरों को तोड़े जाने की घटना को ‘Maharashtra की छवि पर एक कलंक’ बताया. राउत ने बताया कि जब कटकारी परिवारों ने विरोध किया, तो उन्हें अपनी बस्ती से 2-3 किलोमीटर दूर किसी दूसरी जगह पर रहने के लिए मजबूर किया गया. इनमें से कुछ लोगों को थोड़ी-बहुत रकम दी गई, जबकि बाकी को कुछ भी नहीं मिला. साथ ही, उन्हें यह धमकी भी दी गई कि अब यह जमीन किसी और के नियंत्रण में है.

उन्होंने कहा कि ये परिवार इस समय नई जगह पर भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. वहां पीने के पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, बोरवेल का पानी दूषित है और उन्हें वहां से चले जाने के लिए लगातार डराया-धमकाया जा रहा है.

संजय राउत ने 5 जनवरी 2017 के Maharashtra Government के एक फैसले का हवाला देते हुए दावा किया कि जिन जमीनों पर ये घर बने हैं, वे इन्हीं परिवारों की हैं. इसका जिक्र अलीबाग तहसीलदार के सर्वे रिकॉर्ड में भी है और उनके पास 15-20 सालों की टैक्स की रसीदें भी मौजूद हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एक आवास योजना के तहत बने घरों को भी तब तोड़ दिया गया, जब वहां छोटे बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं मौजूद थीं.

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष 2025 में दायर याचिका एकतरफा तरीके से निपटा दी गई.

राउत के दावों को खारिज करते हुए स्पीकर नार्वेकर ने कहा कि इन आरोपों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. उन्होंने सांसद पर आरोप लगाया कि वे पुरानी Political रंजिश निकालने के लिए ऐसा कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “संजय राउत की आदत हो गई है कि वे सुबह उठकर जो मन में आता है, बोल देते हैं, क्योंकि उन्हें इसके लिए कोई परिणाम नहीं भुगतना पड़ता. मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा और उचित कानूनी कार्रवाई करूंगा.”

स्पीकर नार्वेकर ने जमीन विवाद की पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए बताया कि उन्होंने सभी आधिकारिक रिकॉर्ड की जांच कर ली है. 2024 में पूर्व जमीन मालिकों और स्थानीय निवासियों के बीच कुछ विवाद हुए थे, जिनकी स्थानीय तहसीलदार द्वारा विधिवत जांच की गई थी.

स्पीकर नार्वेकर और जांच के प्रशासनिक रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रभावित आदिवासी परिवारों को रहने के लिए दूसरी जगह, बुनियादी सुविधाएं और आर्थिक मुआवजा दिया गया था. उन्होंने लिखित बयान देकर यह पुष्टि की थी कि उन्हें मुआवजा मिल गया है और अब उनकी कोई शिकायत नहीं बची है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि 2024 में किसी भी शिकायत में न तो उनका नाम था और न ही उनके परिवार का और न ही अभी उनके खिलाफ कोई शिकायत लंबित है. उन्होंने जमीन हड़पने के आरोप लगाने वाले राउत की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठा दिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि राउत ने खुद पहले अलीबाग में डरा-धमकाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी. साथ ही, उन्होंने भांडुप में राउत के आवास के बाहर की जगह से जुड़े पुराने विवादों का भी जिक्र किया. स्पीकर ने कहा, “ऐसे कई मामले हैं, लेकिन मैं उनके स्तर तक गिरकर अपनी गरिमा कम नहीं करना चाहता.”

–

एएसएच/एबीएम

Share