Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

भारत की आर्थिक मजबूती, क्रूड ऑयल में नरमी और एफआईआई निवेश वापसी से ग्रोथ आउटलुक बेहतर: एक्सपर्ट्स

India की आर्थिक मजबूती, क्रूड ऑयल में नरमी और एफआईआई निवेश वापसी से ग्रोथ आउटलुक बेहतर: एक्सपर्ट्स

Mumbai , 23 नवंबर . वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद India की विकास संभावनाओं को लेकर एक्सपर्ट्स आशावादी नजर आ रहे हैं. लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स, जीडीपी ग्रोथ और मैक्रोइकोनॉमिक आउटलुक पर Monday को से बात करते हुए केयरएज ग्रुप की चीफ इकोनॉमिस्ट रजनी सिन्हा ने कहा कि अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के बाद बने नए वैश्विक परिदृश्य, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की वापसी से भारतीय अर्थव्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिल सकती है.

से बातचीत में रजनी सिन्हा ने कहा कि पिछले 15 दिनों में वैश्विक आर्थिक माहौल में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिले हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पहले से ही मजबूत विकास दर्ज कर रही थी, लेकिन ऊंची वैश्विक तेल कीमतों और बढ़ती इनपुट लागत को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं.

उन्होंने कहा कि यदि कच्चे तेल की कीमतें निचले स्तर पर बनी रहती हैं, तो महंगाई और उत्पादन लागत से जुड़ी कई चिंताएं कम हो सकती हैं.

उन्होंने से बात करते हुए कहा, “विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का भारतीय बाजारों में लौटना निवेशक विश्वास को मजबूत कर रहा है, जिसका सकारात्मक असर पूंजी प्रवाह, रुपए की चाल और समग्र बाजार धारणा पर भी दिखाई दे रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “India की अर्थव्यवस्था की बुनियादी स्थिति पहले से मजबूत थी और सबसे बड़ी चिंता चालू खाता घाटे (करंट अकाउंट डेफिसिट-सीएडी) से ज्यादा पूंजी प्रवाह को लेकर थी. अब एफआईआई निवेश और तेल कीमतों में नरमी के कारण यह स्थिति बेहतर होती दिख रही है.”

रजनी सिन्हा ने आगे यह भी कहा कि India का विशाल आर्थिक आकार उसकी सबसे बड़ी ताकत है. कोविड के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में आई उथल-पुथल के बावजूद India ने स्वस्थ विकास दर बनाए रखी है. उन्होंने कहा कि India ने कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर भी परिस्थितियों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया और वैकल्पिक स्रोतों से आयात बढ़ाकर ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखी. उन्होंने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था का यही लचीलापन भविष्य की विकास संभावनाओं के लिए सकारात्मक संकेत देता है.

वहीं, फ्यूचर इकोनॉमिक कोऑपरेशन काउंसिल की कार्यकारी निदेशक प्रियम गांधी मोदी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India लगातार मजबूत स्थिति की ओर बढ़ा है. उन्होंने कहा कि 2014 में जिस अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर “फ्रैजाइल फाइव” की श्रेणी में रखा जाता था, वह आज दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रमुख प्रभावशाली देशों में गिनी जाती है.

प्रियम गांधी मोदी ने आगे कहा, “7.8 प्रतिशत जैसी विकास दर को सामान्य उपलब्धि नहीं माना जा सकता. यह मजबूत वित्तीय प्रबंधन, दीर्घकालिक आर्थिक नीतियों और संरचनात्मक सुधारों का परिणाम है.” उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, विनिर्माण क्षमता विस्तार और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में बढ़ती भागीदारी India को आगे और मजबूत बनाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर कई जटिल चुनौतियों के समाधान के लिए India की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अब India को केवल एक उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सभ्यतागत और रणनीतिक शक्ति के रूप में देखा जा रहा है. India द्वारा वैश्विक समस्याओं पर प्रस्तुत किए गए कई सुझावों और समाधानों को अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता मिली है और आने वाले समय में वैश्विक चर्चाओं में India की भूमिका और मजबूत होने की संभावना है.

–

डीबीपी

Share