एसएंडपी ग्लोबल ने भारत की विकास दर को 7 प्रतिशत पर बरकरार रखा, महंगाई को बताया जोखिम

New Delhi, 23 नवंबर . एसएंडपी ग्लोबल ने Monday को कहा कि India की विकास दर वित्त वर्ष 27 और वित्त वर्ष 28 में 7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. इसे मजबूत निर्यात, सार्वजनिक निवेश और बढ़ते उपभोग का फायदा मिलेगा. हालांकि, महंगाई और मौसम संबंधी कारक अर्थव्यवस्था के विकास के लिए जोखिम बने हुए हैं.
एसएंडपी ग्लोबल ने अपनी “इकोनॉमिक आउलुट एशिया-पैसिफिक क्यू1 2027” रिपोर्ट में कहा कि जून और सितंबर तिमाहियों के दौरान India की विकास दर को मजबूत वस्तु निर्यात, Government के नेतृत्व वाले निवेश खर्च और घरेलू मांग से समर्थन मिला, जिसमें क्रेडिट ग्रोथ का भी अहम योगदान रहा.
इसमें कहा गया, “हमें उम्मीद है कि मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष और उसके अगले वित्त वर्ष, दोनों में India की जीडीपी विकास दर 7 प्रतिशत रहेगी.”
रेटिंग एजेंसी ने बताया कि जून और सितंबर की तिमाहियों में विकास को वस्तुओं के मजबूत निर्यात, सार्वजनिक क्षेत्र के निवेश और घरेलू खपत से बढ़ावा मिला. घरेलू खपत में तेजी का एक बड़ा कारण क्रेडिट (उधार) में हुई अच्छी वृद्धि रही.
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि India के निर्यात प्रदर्शन को न केवल वस्तुओं की ऊंची कीमतों से फायदा मिला है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में India की बढ़ती भागीदारी से भी मदद मिली है.
इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग के सामान और केमिकल जैसे क्षेत्रों ने विशेष रूप से मजबूती दिखाई है, क्योंकि India अपने व्यापारिक संबंधों में विविधता ला रहा है और मैन्युफैक्चरिंग के दायरे का विस्तार कर रहा है.
एजेंसी का अनुमान है कि मार्च 2027 में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में महंगाई दर औसतन 5.3 प्रतिशत रहेगी, जिसमें इसके और बढ़ने का जोखिम भी बना हुआ है.
इसके चलते एसएंडपी ग्लोबल को उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक दिसंबर में पॉलिसी दरों में 25 आधार अंक की और बढ़ोतरी करेगा. साथ ही, कहा कि 2027 की शुरुआत में दरों में एक और बढ़ोतरी होने की संभावना भी बढ़ गई है.
अगले वित्त वर्ष को लेकर एजेंसी ने कहा कि मार्च 2028 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में महंगाई दर कम होकर 4.7 प्रतिशत पर आ जाएगी. हालांकि, चेतावनी दी है कि मौसम की स्थिति, वस्तुओं की कीमतें और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम ऐसे महत्वपूर्ण कारक होंगे जो भविष्य के परिदृश्य को तय करेंगे.
–
एबीएस


