Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी पर प्रतुल शाहदेव का तंज, ‘पहले अपना धर्म स्पष्ट करें, फिर सनातन पर दें उपदेश’

राहुल गांधी पर प्रतुल शाहदेव का तंज, ‘पहले अपना धर्म स्पष्ट करें, फिर सनातन पर दें उपदेश’

रांची, 23 नवंबर . भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी की सनातन धर्म पर टिप्पणियों और कांग्रेस के Political इतिहास को लेकर सवाल उठाए. इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. वहीं, Jharkhand के पूर्व Chief Minister अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया.

Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अर्धनारीश्वर की तस्वीर साझा करने और भाजपा पर टिप्पणी करने के मामले में प्रतुल शाहदेव ने कहा कि उन्हें पहले अपने धर्म के बारे में स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जब उनके दादा पारसी थे और उनकी मां ईसाई हैं, तो वे हिंदू धर्म के बारे में किस आधार पर उपदेश देते हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर अर्धनारीश्वर जैसे पवित्र प्रतीक का Political इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी हमला बोला. उन्होंने जीप घोटाले से लेकर कॉमनवेल्थ और 2जी जैसे घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं से जुड़े कई भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं. ऐसे में कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर लालच का आरोप लगाना उचित नहीं है.

भाजपा प्रवक्ता ने महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर भी राहुल गांधी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं के अधिकारों और सशक्तीकरण की बात करते हैं, लेकिन जब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से संबंधित विधेयक संसद में पेश किया गया, तब विपक्ष ने उसका विरोध किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के हितों के लिए गंभीरता से काम नहीं करती और राहुल गांधी की कथनी और करनी में अंतर है.

उत्तर प्रदेश में भाजपा के ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ नारे को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पहले विपक्ष को राम नाम से परेशानी थी और अब ‘राधे-राधे’ बोलने से भी दिक्कत होने लगी है. उन्होंने कहा कि राधे-राधे का उच्चारण करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. उन्होंने मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण की उम्मीद जताते हुए कहा कि जिस तरह राम मंदिर के मामले में फैसला आया, उसी तरह मथुरा में भी फैसला आएगा और वहां भव्य मंदिर का निर्माण होगा.

इस बीच, प्रतुल शाहदेव ने पूर्व Chief Minister अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि अर्जुन मुंडा की मां 92-93 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा ने एक समर्पित बेटे की तरह अपनी मां की पूरी सेवा की. मां को खोने का दुख उम्र की किसी सीमा से बंधा नहीं होता. मां का प्यार और स्नेह खोना बेटे और बेटियों दोनों के लिए बेहद पीड़ादायक होता है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और अर्जुन मुंडा सहित उनके पूरे परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

–

एसएके/एबीएम

Share