Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए पाकिस्तान की अंडर-19 टीम घोषित, फरहान के हाथों में कमान

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए पाकिस्तान की अंडर 19 टीम घोषित, फरहान के हाथों में कमान

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए Pakistan की अंडर-19 टीम घोषित, फरहान के हाथों में कमान

लाहौर, 23 नवंबर . Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने Monday को इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है. इसमें वनडे सीरीज और एक चार दिवसीय मैच शामिल है. टीम की कमान फरहान यूसुफ के पास होगी.

Pakistan अंडर-19 की टीम 5 दिसंबर से इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी, जबकि 13 दिसंबर से वे इंग्लैंड की युवा टीम के खिलाफ चार दिन का मैच खेलेंगे. सभी मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए Pakistanी टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ी चुने गए हैं, जिन्होंने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में Pakistan का प्रतिनिधित्व किया था. उस टूर्नामेंट के फाइनल में Pakistan को India से हार का सामना करना पड़ा.

टीम में ओपनर उस्मान खान और हयाम खान को जगह मिली है. इसके अलावा, अब्दुल कादिर, हमजा जहूर, मोहम्मद सय्याम, नकाब शफीक और रिजवानुल्लाह जैसे खिलाड़ी भी वनडे टीम का हिस्सा हैं.

Pakistan अंडर-19 की टीम 1 दिसंबर को रावलपिंडी रवाना होने से पहले, Tuesday से 30 नवंबर तक लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में एक ट्रेनिंग कैंप लगाएगी. इंग्लैंड अंडर-19 की टीम उसी दिन इस्लामाबाद पहुंचेगी और 2 से 4 दिसंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग करेगी.

45 ओवरों के वनडे मैच 5, 7 और 9 दिसंबर को रावलपिंडी में खेले जाएंगे, जिसके बाद, 13 से 16 दिसंबर तक उसी मैदान पर चार दिवसीय मैच खेला जाएगा.

Pakistan अंडर-19 ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड का दौरा किया था. उन्होंने चार वनडे मुकाबलों की सीरीज 3-1 से जीती, लेकिन चार दिवसीय मैच 10 रन से गंवा दिया.

वनडे सीरीज के लिए Pakistan की अंडर-19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर, अब्दुल सुभान, हम्माद आसिफ, हम्माद अजीज, हमजा जहूर, हयाम खान, हसनैन अब्बास डार, हुजियाफा अहसन, इब्तिसाम अजहर, मोहम्मद सय्याम, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान और जीशान अहमद.

चार दिवसीय मुकाबले के लिए Pakistan की अंडर-19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर, असद उमर, हम्माद आसिफ, हम्माद अजीज, हमजा जहूर, हसन खान, हयाम खान, हसनैन अब्बास डार, इब्तिसाम अजहर, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद सोहैब, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान और जीशान अहमद.

–

आरएसजी

Share